फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Hamirpur Claim of finding a dead rat in a closed packet of gram lentils video viral

Himachal Pradesh: चने की दाल के बंद पैकेट में मृत चूहा मिलने का दावा, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Mon, 12 May 2025 04:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 12 May 2025 04:44 PM IST
सार

Hamirpur Government Ration Dal Dead Rat : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक घर में चने की दाल के बंद पैकेट में मृत चूहे मिलने का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार जब खाना बनाने के लिए दाल का पैकेट खोला तो उसमें एक मृत चूहा मिला। 

विज्ञापन
Himachal Hamirpur Claim of finding a dead rat in a closed packet of gram lentils video viral
चने की दाल के पैकेट में मिला मृत चूहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपमंडल सुजानपुर के तहत चमियाना पंचायत के एक घर में चने की दाल के बंद पैकेट में मृत चूहे मिलने का मामला सामने आया है। मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक महिला की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह पैकेट डिपो से खरीदा है। महिला की पहचान पिंकी देवी वार्ड नंबर तीन पंचायत चमियाना के रूप में हुई है। महिला के अनुसार जब खाना बनाने के लिए दाल का पैकेट खोला तो उसमें एक मृत चूहा मिला।

विज्ञापन




इस दौरान अन्य महिलाएं भी वीडियो में दिखाई दी हैं। यह महिलाएं मृत चूहे मिलने के बाद सरकार को कोस रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दाल से स्वास्थ्य खराब होगा। वहीं अन्य महिला ने कहा कि जब दाल के कुछ दाने खाए तो उन्हें उल्टियां हुई। यह दाल पिछले महीने ही डिपो से खरीदी है।
विज्ञापन


महिलाएं सिविल सप्लाई की ओर से दी जाने वाले राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि उचित गुणवत्ता का राशन उपलब्ध करवाया जाए और मामले में उचित नियमानुसार कार्रवाई की जाए ताकि जनता का स्वास्थ्य ठीक बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिविल सप्लाई विभाग हमीरपुर के एरिया मैनेजर संजीव वर्मा का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच की गई है। जांच में कोई भी तथ्य ऐसा नहीं पाया गया है, जिससे यह साबित हो कि दाल के पैकेट में चूहा था। यह दावा जांच में सही नहीं पाया गया है।

Disclaimer- अमर उजाला किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed