{"_id":"688a1d010302e8156b0b26a5","slug":"himachal-governor-presented-chamba-thaal-to-pm-narendra-modi-what-is-its-price-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल ने भेंट किया चंबा थाल, कितनी है कीमत? जानें सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल ने भेंट किया चंबा थाल, कितनी है कीमत? जानें सबकुछ
Wed, 30 Jul 2025 06:54 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:54 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पीएम मोदी से भेंट कर उन्हें चंबा थाल भेंट किया। चंबा थाल शादियों और सामाजिक समारोहों में खास तोहफे के रूप में दिया जाता है। जानें इसके बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल शिल्प संबंधी थाल भेंट करते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दिल्ली में चंबा थाल भेंट किया। थाल पर छेनी-हथौड़े की हल्की चोट से तैयार किए गए चित्र को बनाने में करीगरों की एक से दो दिन की कड़ी मेहनत रहती है। एशियन गेम्स में विजेता रहने वाले देश के खिलाड़ियों को इनाम स्वरूप चंबा थाल भेंट कर इसे प्रोत्साहन देने का कार्य किया गया।
विज्ञापन
जिले की शान चंबा थाल आज भी अपनी पारंपरिक कला और सौंदर्य के कारण लोगों के दिलों में बसा है। शादियों और सामाजिक समारोहों में इसे खास तोहफे के रूप में दिया जाता है। इससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यह थाल न सिर्फ आम जनमानस तक सीमित है, बल्कि इसे कई बार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं को भी भेंट किया गया है। यह स्थानीय कारीगरों की कला के राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान को दर्शाता है। चंबा घूमने आने वाले देसी और विदेशी पर्यटक चंबा थाल को अपने साथ ले जाना पसंद कर रहे हैं। यह थाल चंबा की संस्कृति और कला का प्रतीक बनकर उनके लिए यादगार बन जाता है।
विज्ञापन
स्थानीय कारीगर गौरव आनंद बताते हैं कि वे कई वर्षों से इस पारंपरिक थाल पर काम कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में इसकी मांग और बिक्री में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बताया कि अलग-अलग थालों का अलग-अलग दाम रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि रहने वालों को चंबा थाल भेंट स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। चंबा थाल के कारीगर गौरव आनंद ने बताया कि प्रशासन की ओर से मीडियम और बड़े साइज के करीब 100 थाल खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
चंबा थाल के बारे में-
- 18 इंच का चंबा थाल एक से दो दिन में बनता है। जो 2400 रुपये से 4000 रुपये में बिकता है।
- 21 इंच का चंबा थाल तीन से चार दिन में बनता है, जो 2800 रुपये से 5500 रुपये में बिकता है।
- 24 इंच का चंबा थाल तीन से चार दिन में बनता है, जो 3500 रुपये से लेकर 6000 रुपये में बिकता है।