फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal government approves purchase of 300 e-buses will run up to 250 km on a single charge

Himachal News: 300 ई-बसों की खरीद को मंजूरी, एक बार चार्ज कर 250 किमी तक दौड़ेंगी; जानें एक बस की कीमत

Wed, 16 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से ई-बसों की खरीद को मंजूरी मिल गई है। यह बसें लोकल और लंबे रूटों पर चलेंगी। इन बसों की खासियतें जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal government approves purchase of 300 e-buses will run up to 250 km on a single charge
एचआरटीसी ई बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी को 300 ई-बसों की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है। यह बसें लोकल और लंबे रूटों पर चलेंगी। नई ई-बसें टाइप-1 और टाइप-3 श्रेणी की होंगी। इन बसों की खासियत यह होगी कि इन्हें लंबी दूरी के रूटों पर भी आसानी से चलाया जा सकेगा। एक बार चार्जिंग के बाद यह बसें 200 से 250 किलोमीटर तक चलेंगी। एक बस की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये होगी।

विज्ञापन


एचआरटीसी के निदेशक मंडल की स्वीकृति के बाद प्रदेश सरकार ने भी ई-बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है। बसों की खरीद के लिए निगम की व्हीकल परचेज कमेटी बसों की स्पेसिफिकेशन (विशेष विवरण) निर्धारित करने में जुट गई है। निगम की योजना प्रदेश के शहरों में लोकल रूटों के लिए टाइप वन इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की है। मौजूदा समय में शिमला, धर्मशाला सहित अन्य जिलों में टाइप-वन बसें चल ही रही हैं। लंबी दूरी के रूटों के लिए निगम टाइप थ्री इलेक्ट्रिक बसें खरीदने का प्रस्ताव है। इन बसों को प्रदेश के भीतर लंबे रूटों के अलावा प्रदेश के बाहर चंडीगढ़, दिल्ली, अंबाला सहित अन्य रूटों पर संचालित करने की योजना है। ई-बसें चरणबद्ध तरीके से खरीदने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


पहले चरण में 100 बसें खरीदी जानी है। ई-बसों के साथ चार्जिंग नेटवर्क भी तैयार किया जाना है। केंद्र और राज्य सरकार की स्क्रैप पॉलिसी के तहत 15 साल की उम्र पूरी होने वाली बसों के स्थान पर नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। वहीं, इलेक्ट्रिक बसें जीरो बुक वैल्यू पूरी करने वाली बसों को भी रिप्लेस करेंगी। टाइप वन इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज करने के बाद 80 से 100 किलोमीटर तक चल सकती है। टाइप थ्री बस की क्षमता एक बार चार्ज करने के बाद 200 से 250 किलोमीटर चलने की है। टाइप थी बस चार्जिंग में टाइप-वन से कम समय लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से 300 ई-बसों की खरीद को मंजूरी के बाद खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टाइप-वन और टाइप-थ्री श्रेणी की ई-बसें खरीदने का फैसला लिया गया है। परचेज कमेटी बसों की स्पेसिफिकेशन तय कर रही है- रोहनचंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed