फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Friend betrayed him brought a new bike and money fled with the phone incident of Jubbar of Sunni

Himachal News: दोस्त ने ही दे दिया धोखा, नई लाई बाइक और पैसा, फोन सब लेकर हुआ फरार, सुन्नी के जुब्बड़ की घटना

Thu, 29 May 2025 06:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 29 May 2025 06:21 PM IST
सार

राजधानी शिमला के सुन्नी क्षेत्र में दोस्त ने दोस्त को ही धोखा दे दिया। दोनों एक ही कमरे में रहते थे। हुआ यूं कि जैसे कि गुरमीत सिंह रात को सोया तो सुबह उसकी बाइक, कैश और मोबाइल सब गायब था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Friend betrayed him brought a new bike and money fled with the phone incident of Jubbar of Sunni
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला के सुन्नी क्षेत्र में कमरे में साथ सोया साथी व्यक्ति की बाइक, कैश और मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना का पता शिकायतकर्ता को उस समय लगा जब सुबह उसकी नींद खुली। पहले उसने अपने स्तर पर दोस्त की तलाश की, लेकिन जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उसने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में सुन्नी में दर्ज करवाई।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत सिंह निवासी गढ़शंकर, होशियारपुर, पंजाब ने बताया कि वह जुब्बड़ में किराये का कमरा लेकर रहता है और टायलें लगाने का काम करता है। उसके साथ उसका साथी सतवंत सिंह का नाम दोस्त भी रहता था। वह नवांशहर पंजाब का रहने वाला है। गुरमीत ने बताया कि 28 मई की रात को उसने अपनी एप्लाइड फॉर बाइक को किराये के कमरे के बाहर खड़ा किया और दोनों कमरे में जाकर सो गए। इस दौरान उसने बाइक की चाबी, 10,000 रुपये कैश और मोबाइल फोन अपने सिरहाने पर रखे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब 5:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसके सिरहाने पर रखा कैश, बाइक की चाबी और मोबाइल गाायब था। जब उसने पड़ताल की तो उसका साथी भभी कमरे में नहीं था। जब वह कमरे के बाहर पहुंचा तो बाइक भी गायब थी। इसके बाद उसने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना सुन्नी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed