फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Experts will now come to study cloudbursts the team will visit various places

Himachal News : बादल फटने का अध्ययन करने अब आएंगे विशेषज्ञ, विभिन्न स्थानों का दौरा करेगी टीम

Sun, 21 Sep 2025 10:57 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Sep 2025 10:57 AM IST
सार

केंद्र सरकार की ओर से गठित विशेषज्ञों की टीम जल्दी ही फिर हिमाचल प्रदेश आएगी। ये टीम भारी बरसात में आई आपदा पर अध्ययन करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Experts will now come to study cloudbursts the team will visit various places
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारी बरसात में आई आपदा पर अध्ययन के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित विशेषज्ञों की टीम जल्दी ही फिर हिमाचल प्रदेश आएगी। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे और आईआईटी इंदौर के भूविज्ञानी और विशेषज्ञ शामिल हैं। 

विज्ञापन


यहां के विभिन्न स्थानों का दौरा करेगी। यह टीम इसका भी विस्तार से अध्ययन करेगी कि बिलासपुर जैसे निचले पर्वतीय क्षेत्रों में भी बादल क्यों फट रहे हैं। भवनों के निर्माण के स्थानों और तकनीक पर भी स्टडी करेगी। आपदा के कारणों और इसके समाधान पर भी एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आगामी दिनों में इस टीम के हिमाचल प्रदेश आने की पुष्टि की है। पहले वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश में भयानक तबाही हुई और अब 2025 में भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


तबाही के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों पर ध्यान देने के बजाय अब इस ओर भी ध्यान देने पर जोर दिया गया है कि आखिर इतने अधिक बादल फट क्यों रहे हैं। इस बार बरसात में हिमाचल प्रदेश में करीब 50 से अधिक बार बादल फटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा कहर पहले कभी नहीं टूटा। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार के सहयोग से एक एक बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि यह उच्चस्तरीय टीम जल्दी ही प्राकृतिक आपदा से नुकसान के कारणों की तह तक जाएगी। यह मौसम विज्ञान के अलावा हर तरह के पहलुओं पर जांच करेगी। इस टीम की रिपोर्ट के बाद हिमाचल प्रदेश में आपदा निवारण के उपायों पर काम किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed