{"_id":"688b706b90ee43efb80c910f","slug":"himachal-eight-teachers-suspended-for-protesting-against-the-government-reinstated-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के पर निलंबित किए आठ शिक्षक बहाल, जानें सभी के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के पर निलंबित किए आठ शिक्षक बहाल, जानें सभी के नाम
Thu, 31 Jul 2025 07:03 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 31 Jul 2025 07:03 PM IST
सार
सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में निलंबित आठ प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने बहाल कर दिया है। सभी बहाल किए गए शिक्षकों को अपने-अपने स्कूलों में रिपोर्ट करने और तुरंत कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग ने सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के आरोप में निलंबित आठ प्राथमिक शिक्षकों को बहाल कर दिया है। वीरवार को स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की ओर से इस बाबत कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबन आदेश अप्रैल 2025 में केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम 10 के तहत कदाचार के लिए जारी हुए थे।
विज्ञापन
जेबीटी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित जिला मंडी से राम सिंह राव, हेम राज, शिमला से प्रमोद कुमार चौहान, ऊना से सुनीता शर्मा, कांगड़ा से अनिल कुमार, संजय कुमार, सिरमौर से प्रताप ठाकुर के निलंबन आदेश रद्द किए गए हैं। सभी बहाल किए गए शिक्षकों को अपने-अपने स्कूलों में रिपोर्ट करने और तुरंत कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। निरस्तीकरण आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह बहाली शिक्षकों के खिलाफ चल रही या भविष्य में होने वाली किसी भी अनुशासनात्मक कार्यवाही को प्रभावित नहीं करेगी।
विज्ञापन
सभी शिक्षकों को सक्षम प्राधिकारियों की ओर से जारी मौजूदा नियमों और विनियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। निलंबन की अवधि मूल नियम 54 के अनुसार तय की जाएगी और अनुशासनात्मक कार्यवाही के आधार पर भविष्य में लिए जाने वाले निर्णयों के अधीन हो सकती है। कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित शिक्षकों को दोषमुक्त नहीं किया गया है। आगे की कार्रवाई, यदि कोई हो, तो चल रही अनुशासनात्मक जांच के परिणामों के आधार पर तय की जाएगी।
विज्ञापन