फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Dr Rajesh was made the board chairman and the Kangra fort was strengthened

Himachal: डॉ. राजेश को बोर्ड अध्यक्ष बना कांगड़ा का किला किया मजबूत, जिले से 7 लोगों को अहम जिम्मेदारी

Sun, 29 Jun 2025 12:45 PM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Jun 2025 12:45 PM IST
सार

मंत्री पद से छिटके जिला कांगड़ा को बोर्ड और निगमों में महत्वपूर्ण पद देकर भरपाई की जा रही है। सुक्खू सरकार ने डॉ. राजेश शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन का पद सौंपने के साथ ही काफी हद तक इन इसकी भरपाई की है।

विज्ञापन
Himachal Dr Rajesh was made the board chairman and the Kangra fort was strengthened
देहरा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का चेयरमैन बनाकर मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा में कांग्रेस के गढ़ को मजबूत करने का प्रयास किया है। मंत्री पद से छिटके जिला कांगड़ा को बोर्ड और निगमों में महत्वपूर्ण पद देकर भरपाई की जा रही है। जिला कांगड़ा से कांग्रेस सरकार में अब तक कांग्रेस से संबंध रखने वाले सात लोगों को अहम जिम्मेदारी मिल चुकी है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार पर जिला कांगड़ा की मंत्रिमंडल में अनदेखी के लगातार आरोप लग रहे थे। लेकिन डॉ. राजेश शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन का पद सौंपने के साथ ही काफी हद तक इन इसकी भरपाई की है।

विज्ञापन


जिले से अब तक ज्वालामुखी से नरदेव कंवर को कामगार कल्याण बोर्ड का चेयरमैन, धर्मशाला से मनोज कुमार को हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन का चेयरमैन, कांगड़ा के नीशू माेंगरा को एपीएमसी का चेयरमैन, कांगड़ा के ही अजय वर्मा को हिमाचल पथ परिवहन निगम में उपाध्यक्ष, सुलह के संजय चौहान को कृषि विकास बैंक कांगड़ा का चेयरमैन और विशाल चंबियाल को औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष का अहम दायित्व सौंपा गया है। जिले को सात अहम पद देने से मुख्यमंत्री ने जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा है। जातीय समीकरणों में मुख्यमंत्री ने राजपूत, ब्राह्मण, गद्दी और ओबीसी समुदाय से संबंधित लोगों को अहम जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री का कांगड़ा में जातीय समीकरणों में संतुलन बनाने का भी प्रयास रहा है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले करीब ढाई वर्ष से बोर्ड के चेयरमैन का पद जिलाधीश कांगड़ा संभाल रहे थे। लेकिन अब शिक्षा बोर्ड को नया डॉ. राजेश शर्मा के रूप में नया अध्यक्ष मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed