फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Disclosure in cousin murder case shimla first killed by strangulation throat cut with bottle

Himachal : चचेरे भाई की हत्या के मामले में खुलासा, पहले गला घोंटकर कर हत्या की; बोतल से काटा गला और फाड़ा सिर

Sun, 15 Jun 2025 09:44 AM IST
अंकेश डोगरा देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
देवेंद्र ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Jun 2025 09:44 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चचेरे भाई की हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने हरियाणा के पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम जांच में खुलासा हुआ है कि बीयर की बोतल से हमला करने से पहले ही गला घोंटकर आकाश की हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Disclosure in cousin murder case shimla first killed by strangulation throat cut with bottle
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चंडीगढ़ से शिमला चचेरे भाई के साथ घूमने आए युवक की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम जांच में खुलासा हुआ है कि बीयर की बोतल से हमला करने से पहले ही गला घोंटकर आकाश की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने आकाश के सिर और गले में बीयर की बोतल से हमला करने के साथ ही बाजू की नसें काटने का भी प्रयास किया। विशेषज्ञों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए यह सबकुछ इसलिए किया ताकि यह हत्या नहीं आत्महत्या का प्रतीत हो। लेकिन आरोपी अर्जुन इसमें कामयाब नहीं हो सका। खाना खाने के दो से चार घंटे के भीतर युवक की हत्या करने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

विशेषज्ञ इसे स्टेज क्राइम (अपराध के दृश्य को जानबूझकर बदलना) का मामला बता रहे हैं। प्रदेश में इस तरह का यह पहला मामला है। फोरेंसिक विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के बारे में पुलिस जांच अधिकारी को अवगत करवा दिया है। वहीं पुलिस ने शनिवार तड़के आरोपी को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यहां किसी परिचित के घर पर छिपा था। आरोपी को लेकर पुलिस की टीम दोपहर के समय शिमला पहुंच गई है और उसका मेडिकल करवाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसे रविवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। पूछताछ में पुलिस पता लगाएगी कि आरोपी ने क्यों अपने चचेरे भाई की हत्या की। हत्या का आरोपी अर्जुन शर्मा पंचकूला हरियाणा का रहने वाला है जबकि मृतक आकाश शर्मा पुत्र स्वर्गीय अजय शर्मा एससीएफ-40, ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 चंडीगढ़ का निवासी था। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं।




ये भी पढ़ें- Himachal Tourism: गर्मी से राहत पाने हिमाचल दौड़े पर्यटक, परवाणू में दो किमी तक जाम; वीकेंड पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों चचेरे भाई 11 जून की रात शिमला घूमने के लिए आए थे। इस दौरान वह ढली टनल के पास होटल के कमरा नंबर 302 में ठहरे। शुक्रवार तड़के आरोपी होटल के कमरे से निकलकर बाइक के जरिये फरार हो गया। 13 जून की सुबह करीब 10:00 बजे रिसेप्शनिस्ट को अज्ञात नंबर से कॉल आया जिसमें बताया कि दोनों युवकों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। कॉल पर शख्स ने बताया कि अर्जुन शर्मा ने परिवार को फोन कर बताया है कि उसने आकाश की हत्या कर दी है। इसके बाद आनन-फानन में होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो आकाश शर्मा खून से सने चेहरे के साथ बिस्तर पर अचेत पड़ा था। सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे धर दबोचा। इससे पहले एफएसएल की टीम ने भी कमरे से तथ्यों को एकत्रित किया है।
विज्ञापन

समय के साथ बदल रहे अपराध के तरीके : डॉ. गुप्ता
आईजीएमसी के फोरेंसिक विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि समय के साथ अपराध के तरीके में भी बदलाव आ रहा है। पोस्टमार्टम जांच में पता चला है कि बीयर की बोतल से हमला करने से पहले ही युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। स्टेज क्राइम का प्रदेश में यह पहला मामला है। एसपी शिमला का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करत हुए पंचकूला से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के हर पहलू की गहनता से छानबीन की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे आरोपी तक पहुंची पुलिस
चचेरे भाई की हत्या करने के बाद आरोपी अर्जुन ने पुलिस से बचने के कई प्रयास किए लेकिन पुलिस ने तकनीक और दिनरात की मेहनत के दम पर आरोपी को 18 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए पुलिस ने शिमला से लेकर चंडीगढ़ शहर तक वह सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जहां से आरोपी से गुजरने का शक था। इसी आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी हत्या करने के बाद अपने चचेरे भाई आकाश का मोबाइल भी अपने साथ ले गया और उसे स्विच ऑफ कर दिया। सुबह 10:00 बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली। आरोपी तब तक प्रदेश से बाहर निकल चुका था। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला है कि सुबह 5:17 बजे आरोपी होटल से निकला। इसके बाद बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। दोनों भाई इसी बाइक पर शिमला घूमने आए थे। आरोपी ने सोलन बस स्टैंड पर बाइक को छोड़ा और यहां से बस के जरिये मोरिंडा बस स्टैंड पहुंचा। इसके बाद पंचकूला पहुंचकर किसी परिचित के यहां छिप गया। मोबाइल स्विच ऑफ होने से लोकेशन की पुलिस को नहीं मिल रही थी।
 

पुलिस ने आरोपी की धर पकड़ के लिए चार टीमों का गठन किया। बैकअप में भी टीमों को अलर्ट मोड पर रखा था जिससे की आरोपी के किसी अन्य लोकेशन पर अचानक भागने के हालात में अतिरिक्त टीमों को यहां के लिए रवाना किया जा सके। पुलिस ने शिमला से लेकर सोलन और फिर मोरिंड समेत अन्य क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और आरोपी की लोकेशन को जुटाया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया था लेकिन उसने परिजनों से संपर्क करने के लिए अपने आसपास मौजूद लोगों के मोबाइल का प्रयोग किया। बावजूद इसके पुलिस ने पंचकूला में शनिवार तड़के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फरार होने के लिए इस्तेमाल की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
 

होटल का कमरा नंबर 302 सील
अब पुलिस पूछताछ में आरोपी को क्राइम सीन पर ले जाकर पूछताछ की जाएगी। होटल का कमरा नंबर 302 सील करके रखा है, जहां पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। एएसपी शिमला रतन सिंह नेगी ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही आरोपी की धर पकड़ के लिए कार्रवाई अमल में लाई गई और तड़के आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed