{"_id":"684d78b1ca8e18792708526d","slug":"himachal-tourism-tourists-rushed-to-himachal-to-get-relief-from-the-heat-two-km-long-jam-in-parwanoo-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tourism: गर्मी से राहत पाने हिमाचल दौड़े पर्यटक, परवाणू में दो किमी तक जाम; वीकेंड पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tourism: गर्मी से राहत पाने हिमाचल दौड़े पर्यटक, परवाणू में दो किमी तक जाम; वीकेंड पर उमड़ी भीड़
Sat, 14 Jun 2025 06:57 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:57 PM IST
सार
पर्यटकों की अधिक आवाजाही से कालका-शिमला एनएच के प्रवेश द्वार परवाणू समेत कसौली के गढ़खल बाजार में जाम से भी पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
परवाणू में लगा जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैदानी जिलों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहने पाने के लिए पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं। ऐसे में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में एकदम से इजाफा हो गया है। इसके चलते कसौली और चायल के होटल सौ फीसदी पैक हो गए है। वहीं पर्यटकों की अधिक आवाजाही से कालका-शिमला एनएच के प्रवेश द्वार परवाणू समेत कसौली के गढ़खल बाजार में जाम से भी पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी है। परवाणू में टीटीआर चौक से टोल प्लाजा तक दो किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
गर्मी के बीच पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ी है। हालांकि, मौके पर पुलिस के जवान तैनात है, लेकिन एकदम से वाहनों की अधिक संख्या होने से परेशानी हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को कालका-शिमला एनएच से सटे छोटे-बड़े होटलों में पर्यटकों की काफी संख्या देखी गई। चायल के साथ लगते साधुपुल के समीप, अश्वनी खड्ड के पास बड़ी संख्या में पर्यटक मौज-मस्ती करते दिखाई दिए। कालका-शिमला एनएच पर भी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इस कारण परवाणू प्रवेश द्वार पर जाम भी लगता रहा।
विज्ञापन
चायल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने कहा कि वीकेंड पर होटल पैक हो गए है। रविवार के लिए भी बुकिंग है। इसके अलावा अगले वीकेंड के लिए भी एडवांस बुकिंग आना शुरू हो गई है। इससे होटल कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। वहीं कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला ने बताया कि होटल दो दिन के लिए 100 फीसदी पैक हो गए हैं। उधर, परवाणू के डीएसपी मेहर पंवर ने बताया कि वीकेंड के चलते परवाणू बाईपास पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है, जिससे ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। हालांकि, बाहरी राज्यों से अधिक वाहनों के आने के चलते टोल प्लाजा के समीप कुछ समय के लिए जाम लग रहा है।
विज्ञापन