{"_id":"684bab6b4ec364766d0209d6","slug":"himachal-devotees-coming-to-mani-mahesh-will-now-have-to-pay-a-fee-of-rs-100-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: मणिमहेश आने वाले श्रद्धालुओं को देना होगा अब 100 रुपये शुल्क, इसके लिए खर्च की जाएगी ये राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: मणिमहेश आने वाले श्रद्धालुओं को देना होगा अब 100 रुपये शुल्क, इसके लिए खर्च की जाएगी ये राशि
Fri, 13 Jun 2025 10:09 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:09 AM IST
सार
मणिमहेश यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुल्क तय कर दिया है। इसके तहत प्रति यात्री 100 रुपए एंट्री कम सेनिटेशन फीस के रूप में लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मणिमहेश झील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार 100 रुपये एंट्री कम सेनिटेशन शुल्क चुकाना होगा। अगस्त में होने वाली यात्रा के लिए पहली बार एंट्री शुल्क तय किया गया है। यह राशि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए खर्च की जाएगी। यात्रा मार्ग पर दुकान या ढाबा लगाने वालों को आरओ भरमौर के कार्यालय में पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया है। छोटी दुकान या ढाबा संचालकों को 500, बड़ी दुकान या ढाबा संचालकों को 3,000 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
ईको डेवलपमेंट कमेटी मणिमहेश की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें श्रद्धालुओं, व्यापारियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। यह भी तय किया है कि अगर कोई दुकानदार या ढाबा संचालक अपने आसपास गंदगी फैलाता है तो उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासनिक तौर पर 15 अगस्त से मणिमहेश यात्रा शुरू होगी जो 31 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल के कांगड़ा में युवती समेत तीन और खड्ड में डूबे, पानी की गहराई का पता न चलने पर गई जान
विज्ञापन