फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Curd of 13th June reached the market on 12th consumers complain demand for investigation

Himachal: ये तो चमत्कार है! 13 जून का दही, 12 को आ गया बाजार में, उपभोक्ताओं ने शिकायत कर जांच की मांग की

Fri, 13 Jun 2025 10:54 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Jun 2025 10:54 AM IST
सार

डेयरी कंपनी व्यासधेनु का दही जैसे ही बाजार में पहुंचा तो लोग हैरान रह गए। 12 जून को बाजार में पहुंचे दही के पैकेट पर उत्पादन तिथि 13 जून अंकित थी। यानी दही को जिस दिन तैयार किया जाना था, उससे एक दिन पहले ही वह बाजार में पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Curd of 13th June reached the market on 12th consumers complain demand for investigation
दही के पैकेट पर अंकित 13 जून की तारीख। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिलासपुर जिले की प्रतिष्ठित डेयरी कंपनी व्यासधेनु के दही के पैकेट पर उत्पादन तिथि अगले दिन की अंकित होने से लोग हैरान रह गए। 12 जून को बाजार में पहुंचे दही के पैकेट पर उत्पादन तिथि 13 जून अंकित थी। यानी दही को जिस दिन तैयार किया जाना था, उससे एक दिन पहले ही वह बाजार में पहुंच गया। उपभोक्ताओं ने मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


कई उपभोक्ताओं ने दुकानदारों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। लोगों ने बताया कि जब उन्होंने 12 तारीख को खरीदे गए दही के पैकेट पर नजर डाली तो उस पर 13 जून की उत्पादन तिथि अंकित थी। उपभोक्ताओं का कहना है कि कंपनी की यह लापरवाही केवल उपभोक्ताओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं है, बल्कि खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का भी घोर उल्लंघन है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल के मैदानी इलाकों में चली लू, यहां बरसे बादल; आज भी कई क्षेत्रों में लू का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और कंपनी से इस गंभीर लापरवाही के लिए जवाब मांगा जाए। खाद्य आपूर्ति विभाग से भी मांग की है कि कंपनी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसी घटनाएं न हों, उसके लिए कड़े दिशा-निर्देश तय किए जाएं, क्योंकि मामला उपभोक्ता अधिकारों का भी है।

उपभोक्ताओं को हुई परेशानी के लिए खेद है। जांच की जाएगी की गलती कहां हुई है। पैकिंग सेक्शन से बात की जा रही है, उसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।- जीतराम कौंडल, संस्थापक एवं महासचिव, कामधेनु हितकारी मंच, बिलासपुर

मामला ध्यान में आया है। मार्केट में जाकर दही की जांच की जाएगी। यदि इस तरह की कोई धांधली पाई गई तो कंपनी पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - केएस ठाकुर, खाद्य निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा विभाग बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed