फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress President Pratibha Singh said BJP is insulting public opinion by taking out protest rallies

Pratibha Singh: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं- आक्रोश रैलियां निकालकर जनमत का अपमान कर रही भाजपा

Tue, 10 Dec 2024 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Dec 2024 07:01 PM IST
सार

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी विरोध प्रदर्शन प्रदेश के लोगों के जनमत का अपमान है।

विज्ञापन
Himachal Congress President Pratibha Singh said BJP is insulting public opinion by taking out protest rallies
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता जनमत का अपमान कर रहे हैं। प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर सरकार के लिए चुना है। ऐसे में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी विरोध प्रदर्शन प्रदेश के लोगों के जनमत का अपमान है। प्रेस बयान में प्रतिभा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने दो साल के कार्यकाल में पांच गारंटियों को पूरा किया है। शेष गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। बुधवार को बिलासपुर में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने दो साल का लेखा-जोखा जनता के समक्ष रखेगी। इसके अलावा आगामी कार्यों की रूपरेखा को भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश का विकास रास नहीं आ रहा है, इसलिए वह कांग्रेस सरकार के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा की आक्रोश रैलियां पूरी तरह फ्लॉप सिद्ध हो रही हैं। इन्हें कोई जन समर्थन नहीं है। भाजपा को अपने राजनैतिक हित के लिए प्रदेश के विकास में बाधा बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। केंद्र से कोई विशेष सहयोग न मिलने के बावजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के विकास को गति दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed