फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress Pratibha Singh reacted to the news of the new state president

Himachal Congress: नए प्रदेश अध्यक्ष की खबरों पर प्रतिभा सिंह ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या बोलीं

Tue, 20 May 2025 04:55 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 20 May 2025 04:55 PM IST
सार

Pratibha Singh: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अपने तीन साल के कार्यकाल पूरा होने व मीडिया में छप रही नए प्रदेश अध्यक्ष की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन की बागडोर किसे सौंपनी है यह हाई कमान के अधिकार क्षेत्र में है।

विज्ञापन
Himachal Congress Pratibha Singh reacted to the news of the new state president
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन के लिये उन्होंने पूर्व में भी बहुत मजबूती के साथ काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अपने तीन साल के कार्यकाल पूरा होने व मीडिया में छप रही नए प्रदेश अध्यक्ष की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन की बागडोर किसे सौंपनी है यह हाई कमान के अधिकार क्षेत्र में है पर उन्होंने अपने इस कार्यकाल का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के बाद बनी है और उनका हर स्तर पर सम्मान किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा है कि स्व. वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में कभी भी न तो किसी क्षेत्रवाद को कोई जगह दी और न ही कोई गुटबाजी को कोई जगह। उन्होंने कहा कि आज उन्हें लगता है कि हम कहीं न कहीं उनके उस पथ से भटक रहे हैं। उन्होंने कहा है कि समय रहते हमें पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए किसी भी राजनीति से ऊपर उठ कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है। लोगों को कांग्रेस सरकार से बहुत ही उम्मीदें है और उन उम्मीदो पर हमें खरा उतरना होगा।

विज्ञापन

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोग आज भी प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के कामकाज को याद करते हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हमेशा ही होली लॉज वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए प्रदेश के लोगों का दुखदर्द बांटने व इसे दूर करने के पथ पर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पद की लालसा नहीं रखती पर हाई कमान ने आज तक जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी उससे वह कभी पीछे नहीं हटी। आगे भी जो जिम्मेदारी उन्हें पार्टी हाई कमान देगा उसे वह पूर्व की भांति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पार्टी हाई कमान जल्द ही पीसीसी का गठन कर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर मीडिया में हो रही चर्चाओं पर विराम लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed