फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress List of office bearers finalised Sukhu discussed with Rajni Patil in Delhi

Himachal Congress: पदाधिकारियों की सूची फाइनल, सुक्खू ने दिल्ली में रजनी पाटिल से चर्चा; जानें विस्तार से

Thu, 03 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

केरल दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी नेताओं के साथ रणनीति बनाई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की अंतिम सूची लगभग फाइनल हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Congress List of office bearers finalised Sukhu discussed with Rajni Patil in Delhi
नई दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भंग कांग्रेस कार्यकारिणी गठित करने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के बीच बुधवार सुबह नई दिल्ली में चर्चा हुई। केरल दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में संगठन की मजबूती को लेकर पार्टी नेताओं के साथ रणनीति बनाई। सह प्रभारी विदित चौधरी ने बताया कि हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता की ओर हिमाचल के लिए पंचायत स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। पार्टी को बूथ और पंचायत स्तर से मजबूत करने को लेकर योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की अंतिम सूची लगभग फाइनल हो गई है। निगमों और बोर्डों में पदाधिकारियों की तैनाती को लेकर रूपरेखा बनाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की ओर से दिए गए सुझावों पर पदाधिकारियों की तैनाती की सूची बनाई गई है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल बीते दिनों प्रदेश का दौरा भी कर चुकी हैं। उनकी ओर से भी कुछ पदाधिकारियों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। कांग्रेस हाईकमान मिशन-2027 और इस साल दिसंबर में होने वाले पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के मद्देनजर नियुक्ति करेगा। लंबे समय से संगठन के लिए कार्य कर रहे ऐसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जिन्हें सरकार में कोई स्थान नहीं मिला है, उन्हें संगठन में शामिल किया जाएगा। भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी प्रदेश में 17 संगठनात्मक जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की संख्या 140 करने की तैयारी में है। इस विस्तार के चलते ही कार्यकारिणी के गठन में देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed