फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress executive will be expanded soon Deputy Chief Minister also left for Delhi

Himachal Congress: हिमाचल में जल्द होगा कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार, उपमुख्यमंत्री भी दिल्ली हुए रवाना

Sat, 03 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 03 May 2025 05:00 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल के दो बार दौरे करने के बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंप चुकी है। ऐसे में संभावित है कि अब हाईकमान कार्यकारिणी के विस्तार पर इसी माह फैसला ले सकता है।
 

विज्ञापन
Himachal Congress executive will be expanded soon Deputy Chief Minister also left for Delhi
कांग्रेस के झंडे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार होगा। दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश के नेताओं की बैठक में इस बाबत विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अलग-अलग पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिले।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी शुक्रवार दोपहर ऊना से दिल्ली रवाना हो गए। मुकेश शनिवार को पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल हिमाचल के दो बार दौरे करने के बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंप चुकी है। ऐसे में संभावित है कि अब हाईकमान कार्यकारिणी के विस्तार पर इसी माह फैसला ले सकता है। कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली दौड़ से सियासी हलचल बढ़ गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक के बाद कार्यकारिणी विस्तार पर एक राय बन गई है। नवंबर 2024 में प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग हो गई थी। वर्तमान में सिर्फ प्रतिभा सिंह ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं। ब्लॉक से लेकर जिला और राज्य कार्यकारिणी भंग हैं।

विज्ञापन

भाजपा को न हथियाने दिया जाए जातीय जनगणना का मुद्दा
सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी नेताओं को जातीय जनगणना का मुद्दा हथियाने के भाजपा के प्रयासों का तोड़ निकालने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कहा गया कि जातीय जनगणना की मांग पार्टी नेता राहुल गांधी ने उठाई थी। भाजपा इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रही है। प्रदेश स्तर पर लोगों को इसे लेकर जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस नेताओं को पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अनर्गल बयानबाजी न करने की भी कड़ी हिदायत दी है।

कांग्रेस की गतिविधियों पर भाजपा की भी नजर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के चयन और कार्यकारिणी विस्तार पर प्रदेश भाजपा भी नजर बनाए हुए है। हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर भी अभी तक फैसला नहीं हुआ है। रणनीतिक तरीके से भाजपा चाह रही है कि कांग्रेस के फैसले के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर फैसला लिया जाए। शुक्रवार को भी भाजपा नेता कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरों को लेकर दिनभर टोह लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed