फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress Committee Dissolve Pratibha Singh Reaction

Himachal Congress: छोटी होगी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, वन मैन-वन पोस्ट पर भी रखेंगे ध्यान- प्रतिभा सिंह

Thu, 07 Nov 2024 05:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 07 Nov 2024 05:18 PM IST
सार

बुधवार को हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। वहीं, अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Himachal Congress Committee Dissolve Pratibha Singh Reaction
प्रतिभा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाल नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से नई कार्यकारिणी गठित होगी। यह बहुत लंबी नहीं होगी। महिलाओं और युवाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी और संगठन में दोनों जगह नेताओं को तैनाती नहीं दी जानी चाहिए। वह खुद वन मैन-वन पोस्ट की हिमायती है। लिहाजा नई कार्यकारिणी के गठन के वक्त इसका ध्यान रखा जाएगा। नई कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष होंगे या नहीं इसको लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता कर प्रतिभा ने कहा कि सरकार और संगठन में से एक ही पद देने और कार्यकारी अध्यक्षों की जरूरत पर भी चर्चा की जाएगी। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और खुद उन्होंने संयुक्त पत्र लिखकर हाईकमान से प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग करने की मांग की थी। अब संगठन को पर्याप्त समय देने वालों और निष्ठावान रहने वाले कार्यकर्ताओं को नई कमेटी में जगह मिलेगी।
विज्ञापन


बुधवार को हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। वीरवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संगठन में कई पदाधिकारी निष्क्रिय थे। विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन में जोड़े कई पदाधिकारी और कई नेता निष्क्रिय रहे, चुनाव में काम नहीं किया। तभी निष्क्रिय नेताओं को बाहर करने जरूरत महसूस की गई थी। मजबूत संगठन बनाकर अगले चुनाव की तैयारी करेंगे। संगठन में अब काम करने वाले सक्रिय नेता शामिल किए जाएंगे। इसे लेकर वह पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी और हाईकमान को नाम सुझाए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह व रामलाल ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से जल्द ही चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों का जमावड़ा नहीं करेंगे एकत्र
कहा कि नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का जमावड़ा एकत्र नहीं दिया जाएगा। प्रदेश के हर कोने से नेताओं और कार्यकर्ताओं को जरूर कमेटी में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। जब अप्रैल 2022 में उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था, तभी कार्यकारिणी भंग होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह अपने स्तर पर बड़े फेरबदल भी नहीं कर सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed