फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu said government has documents of corruption against BJP leaders

Himachal : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- भाजपा नेताओं के खिलाफ सरकार के पास भ्रष्टाचार के दस्तावेज

Tue, 27 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 27 May 2025 05:00 AM IST
सार

सोमवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के नए-नए हर्ष महाजन भ्रष्टाचार के वोटों पर चुनकर राज्यसभा के एमपी बने हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu said government has documents of corruption against BJP leaders
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार के खिलाफ गलत आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ सरकार के पास भ्रष्टाचार के कागजात हैं। विमल नेगी मौत मामले में भाजपा राजनीति का रही है। इसे पेखूबेला प्रोजेक्ट से विपक्ष ने साजिशन जोड़ा है। जयराम तथ्यों के साथ अपनी बात रखें और कोई विधानसभा में झूठ बोले तो कार्रवाई हो सकती है। सरकार इस पर विधानसभा में भी स्थिति साफ कर चुकी है।
विज्ञापन


सोमवार को सचिवालय में प्रेस वार्ता में सीएम ने कहा कि सच्चाई कभी हार नहीं सकती। न प्रदेश को लुटने दिया जाएगा और न लुटाने दिया जाएगा। जयराम ठाकुर को भी वास्तविकता के साथ बात करनी चाहिए। विमल नेगी की पत्नी हमारी बहन किरण नेगी को न्याय मिलना चाहिए। ऐसे कोई कागजात हैं तो सीबीआई को देने चाहिए। भ्रष्टाचार की बात जो भाजपा के नेता कह रहे हैं, वे भी सीबीआई में दें। विमल नेगी मामले में सच सामने आनी चाहिए। विपक्ष को तो राजनीतिक लाभ लेना है। सुक्खू ने कहा कि विमल नेगी के मामले में हत्या हुई या आत्महत्या हुई है, इस पर वह कुछ नहीं कह सकते। यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के वोटों पर चुनकर राज्यसभा सांसद बने हर्ष
सीएम ने कहा कि भाजपा के नए-नए हर्ष महाजन भ्रष्टाचार के वोटों पर चुनकर राज्यसभा के एमपी बने हैं। बहुमत कांग्रेस का था तो विधायक खरीदे गए। देवी-देवताओं और राज्य सरकार के आशीर्वाद से सरकार दोबारा 40 विधायकों पर पहुंची। जब हर्ष सहकारी बैंक के चेयरमैन बने तो भाजपा ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था और कहा कि जिस सोसायटी के सदस्य बने हैं, वहां कभी रहे ही नहीं।

अधिकारियों ने कैसा दबाव डाला, इस पर जांच जरूरी थी
सीएम सुक्खू ने कहा कि विमल नेगी 15 जून 2024 को पॉवर कारपोरेशन में ज्वाइन करते हैं तो पूछा गया कि नौ महीने में ऐसी क्या प्रताड़ना हुई कि वह आत्महत्या करने पर मजबूर हुए। इसके लिए एफआईआर दर्ज करवाकर जांच करवाई। जब पुलिसवाले आए तो पता चला कि वह एक जुलाई 2024 को एंग्जाइटी की दवा ले रहे थे। उन पर इन अधिकारियों ने कैसा दबाव डाला, इस पर जांच करना जरूरी थी।

कैसे सर्कुलेट हुआ डीजीपी का पत्र, जांच होगी
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि डीजीपी का लिखित पत्र सर्कुलेट किया गया और यह उनके पास पहुंचा नहीं है। इसकी जांच होगी। सीएम ने यह बात उस पत्र के बारे में कही, जिस पर डीजीपी की ओर से एसपी को निलंबित करने की संस्तुति की गई है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्रकार वार्ता के मुख्य सचिव और कई प्रमुख अधिकारियों से चर्चा की
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकार वार्ता के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सचिव राकेश कंवर और कई प्रमुख अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण की। इसमें अधिकारियों की अनुशासनहीनता पर कार्रवाई के संबंध में चर्चा की। सीएम ने यह बैठक ओक ओवर शिमला में ली। देर शाम वह अधिकारियों के साथ मंत्रणा करते रहे। उन्होंने पिछले तीन-चार दिनों के घटनाक्रम पर चर्चा की।

राज्यपाल से आज मुलाकात करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सोमवार को राज्यपाल से भेंट प्रस्तावित थी। मगर राज्यपाल की व्यस्तता के बाद यह मुलाकात अब मंगलवार को होगी। सीएम शिष्टाचार भेंट करेंगे।

सीएम की पत्रकार में मौजूद रहे चार कैबिनेट मंत्री
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्रकार वार्ता में चार मंत्री धनीराम शांडिल, राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed