फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu will go to Delhi today will discuss the expansion of the organization

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज जाएंगे दिल्ली, संगठन के विस्तार पर करेंगे चर्चा

Tue, 01 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 01 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली जा रहे हैं। संभावित है कि दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रदेश प्रभारी से मिलकर अंतिम रूप देंगे। 
 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu will go to Delhi today will discuss the expansion of the organization
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को दिल्ली जाएंगे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी हाईकमान से चर्चा करेंगे। नवंबर 2024 से हिमाचल में कांग्रेस की राज्य से लेकर ब्लॉक तक की कार्यकारिणी भंग है। संगठन की गतिविधियां भी बीते कुछ माह से शून्य हो गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने बीते दिनों शिमला का दौरा कर सभी नेताओं से चर्चा की थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से जिला अध्यक्षों की सूची भी रजनी पाटिल को सौंप दी गई है। अब जल्द ही कार्यकारिणी का गठन होना है। संभावित है कि दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रदेश प्रभारी से मिलकर अंतिम रूप देंगे। उधर, कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुख्यमंत्री के मुलाकात करने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed