{"_id":"682cadba233664b6c00f7edb","slug":"himachal-cm-sukhu-said-will-raise-the-matter-of-establishment-of-himachal-scout-battalion-with-the-center-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- केंद्र से हिमाचल स्काउट बटालियन की स्थापना का मामला उठाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- केंद्र से हिमाचल स्काउट बटालियन की स्थापना का मामला उठाएंगे
Tue, 20 May 2025 09:58 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 20 May 2025 09:58 PM IST
सार
हिमाचल स्काउट बटालियन की स्थापना का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। ये कहना है मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नई दिल्ली के आगामी दौरे के दौरान वह केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल स्काउट बटालियन की स्थापना का मामला प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवा क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं, इसलिए स्थानीय युवाओं का यह विशेष बल राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी स्थिति से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सुक्खू मंगलवार को सैन्य अधिकारियों और बीआरओ के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्पीति घाटी के रंगरीक में हवाई अड्डा स्थापित करने का मामला भी केंद्र के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में चल रहीं विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया तथा बीआरओ को परियोजनाओं को पूरा करने में सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निथलथाच-हर्षिल सड़क परियोजना को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना घोषित किया जाएगा। इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा। इससे हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के मध्य बेहतर संपर्क सुविधा सुनिश्चित होगी, जिससे पर्यटन तथा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन