{"_id":"67ed5a4ef8203440c40991a7","slug":"himachal-cm-sukhu-said-two-in-lahaul-spiti-one-model-health-institute-in-each-assembly-constituency-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- लाहौल-स्पीति में दो, विधानसभा क्षेत्रों में एक एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- लाहौल-स्पीति में दो, विधानसभा क्षेत्रों में एक एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान
Wed, 02 Apr 2025 09:12 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 02 Apr 2025 09:12 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक और लाहौल-स्पिति में दो आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ये जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक और लाहौल-स्पिति में दो आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन 69 आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों से 49 संस्थान बन कर तैयार हो गए हैं। प्रत्येक आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 4 से 6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जाएंगे। वर्तमान में 20 आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों डायलिसिस में सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में राज्य सरकार ने शेष 49 अस्पतालों में 45 करोड़ रुपये की लागत से डायलिसिस सुविधा आरंभ करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष 11 आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जायका के सहयोग से प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में विश्वस्तरीय उपचार सुविधा प्रदान करने के लिए 1,700 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक उपकरण खरीदने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, कैंसर मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा सहित सहित 42 प्रकार की दवाइयां मुफ्त प्रदान की जा रही हैं, जिसमें ट्रासटूजूंब टीका भी शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये है। कैंसर के मरीज को एक वर्ष में ऐसे 18 टीके लगते हैं और प्रदेश सरकार यह टीका प्रदान करने के लिए एक मरीज पर लगभग 7 लाख रुपये व्यय कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से आईजीएमसी, शिमला में नए कैंसर अस्पताल भवन और ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण किया गया है। प्रदेश में बढ़ रहे कैंसर के मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार हमीरपुर में कैंसर का उत्कृष्ट केंद्र स्थापित कर रही है। चंबा और हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए 200-200 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वर्तमान वित्त वर्ष के लिए बजट में शिमला के चम्याणा में एआईएमएसएस और कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज में 45.50 करोड़ रुपये से रोबोटिक सर्जरी की सुविधा स्थापित करने का प्रावधान किया गया है। हमीरपुर और मंडी चिकित्सा महाविद्यालयों में हृदय रोगियों के लिए कैथ लैब स्थापित करने का बजट में प्रावधान किया गया है। निजी क्षेत्र के सहयोग से 10 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए रोगी मित्र योजना आरंभ की जाएगी। संस्थानों में लगभग 1,000 रोगी मित्र नियुक्त किए जाएंगे। मुख्यमंत्री वृद्धजन देखभाल योजना आरंभ कर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण सुविधा प्रदान करने की नई पहल भी सरकार करने जा रही है। स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के शुरूआत भी की जाएगी, जिसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ नजदीक के स्कूलों में नियमित रूप से छात्रों की स्वास्थ्य जांच करेंगे और उनके लिए परामर्श एवं जागरूकता सत्र आयोजित करेंगे। प्रदेश सरकार आचार्य चरक योजना आरंभ करने जा रही है जिसके तहत सभी सरकारी आयुष अस्पतालों और औषधालयों में मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा के साथ-साथ 150 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।