फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said School curriculum will change in Himachal general knowledge subject will be started

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल में बदलेगा स्कूली पाठ्यक्रम, सामान्य ज्ञान विषय होगा शुरू

Mon, 14 Apr 2025 10:29 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Apr 2025 10:29 AM IST
सार

हिमाचल के स्कूलों का पाठ्यक्रम बदला जाएगा। अब सामान्य ज्ञान विषय शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में सबसे योग्य शिक्षक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके बावजूद विद्यार्थियों के दाखिलों में कमी क्यों आ रही है, इसका अध्ययन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said School curriculum will change in Himachal general knowledge subject will be started
सिंगापुर जाने वाले शिक्षक को आईकार्ड देते मुख्यमंत्री सुक्खू्, साथ में शिक्षा मंत्री रोहित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के स्कूलों का पाठ्यक्रम बदला जाएगा। अब सामान्य ज्ञान विषय शुरू किया जाएगा। प्रदेश में ऐसी शिक्षा नीति बनाई जाएगी, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया के साथ-साथ गुणात्मक शिक्षा के लिए पहल और तबादला प्रक्रिया में सकारात्मक बदलाव किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में सबसे योग्य शिक्षक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके बावजूद विद्यार्थियों के दाखिलों में कमी क्यों आ रही है, इसका अध्ययन किया जाएगा। ये बातें मुख्यमंत्री ने रविवार को हिमाचल के 70 शिक्षकों को शैक्षणिक यात्रा पर सिंगापुर रवाना करने के दौरान कहीं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त और नवाचारी बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिनमें शिक्षकों को वैश्विक अनुभव दिलाने की पहल अग्रणी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रमण से ज्ञान और अनुभव बढ़ता है। शिक्षकों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए सरकार ने सिंगापुर की प्रतिष्ठित प्रिंसिपल्स अकादमी के साथ ऐतिहासिक करार किया है। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सकारात्मक बदलाव ला रही है। हमारा प्रयास है कि 2032 तक हिमाचल को देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाला देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था परिवर्तन के सामने आ रहे सकारात्मक परिणाम
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि गत दो वर्षों में सरकार की ओर से शुरू की गई व्यवस्था परिवर्तन की प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। असर यानी एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट में जनवरी 2025 में हिमाचल के बच्चों के पढ़ने का स्तर पूरे देश में सबसे बेहतर आंका गया है। इस रिपोर्ट के अधिकांश मापदंडों में हिमाचल स्कूली शिक्षा में देशभर में श्रेष्ठ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed