फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said Electronics Corporation should look for employment opportunities abroad for the youth

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशे इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन

Thu, 27 Mar 2025 07:38 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Mar 2025 07:38 PM IST
सार

वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एचपीएसईडीसी को प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध तलाशने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said Electronics Corporation should look for employment opportunities abroad for the youth
एचपीएसईडीसी के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम (एचपीएसईडीसी) को प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम को विदेशों में रोजगार पाने वाले युवाओं के लिए ट्रैक एंड ट्रेस की व्यवस्था विकसित करने को भी कहा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वीरवार को राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में एमिग्रेशन एक्ट 1983 के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया करवाने तथा विदेशों में रोजगार के लिए श्रमिकों की भर्ती करने को मंजूरी दी गई। इसके लिए निगम विदेश मंत्रालय में प्रोटेक्टर जनरल ऑफ एमिग्रेंट्स नई दिल्ली के कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन


निदेशक मंडल ने समग्र शिक्षा अभियान के कार्य को जारी रखने को भी मंजूरी दी। बैठक में एचपीएसईडीसी में जेओए आईटी के दो पद तथा मल्टी टास्क वर्कर के दो पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में एचपीएसईडीसी के निदेशक मंडल के सदस्य, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सचिव प्रियंका बासु और राखिल काहलों, निदेशक उद्योग यूनुस, सूचना प्रौद्योगिकी के निदेशक निपुण जिंदल, प्रबंध निदेशक एचपीएसईडीसी वीरेंद्र शर्मा, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed