फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said Answer will be given in the House on the basis of facts opposition should not walk out

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- सदन में तथ्यों के आधार पर दिया जाएगा जवाब, वॉकआउट न करे विपक्ष

Wed, 12 Mar 2025 09:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Mar 2025 09:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदर्शन करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन वीरवार को सदन में वह विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे। ऐसे में विपक्ष को वॉकआउट न करे। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said Answer will be given in the House on the basis of facts opposition should not walk out
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विपक्ष को तथ्यों के आधार पर वीरवार को सदन में हर जवाब मिलेगा। विपक्ष वॉकआउट न करे। विधानसभा के अंदर नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम तथ्यों पर बोलें। सब उनकी बात सुनते हैं। उनकी बातों का तथ्यों पर आधारित जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन वीरवार को सदन में वह विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे। ऐसे में विपक्ष को वॉकआउट न करे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर के शुभारंभ के बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बातें कही। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू होली उत्सव की शोभायात्रा में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने रियासतकालीन मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना कर 12 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले होली उत्सव का आगाज किया। इसके बाद वह मीडिया कर्मियों के से रूबरू हुए। विपक्ष के वॉकआउट के सवाल पर सीएम सुक्खू ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया था। अब शिमला में इस बैठक में भाजपा विधायक शामिल हुए है। उन्हें भगवान ने सद्बुद्धि दी है। प्रदर्शन करने से भाजपा को कोई नहीं रोक रहा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार हर वर्ग के हित के लिए फैसले ले रही है। कई दफा संवाद की कमी से समन्वय नहीं होता है लेकिन मिल बैठ कर मसले पर चर्चा और समाधान संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली उत्सव प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में प्रसिद्ध है। होली उत्सव की परंपरा सदियों पुरानी है। रंगों का यह त्योहार प्रदेश और देशवासियों के जीवन में खुशियां लाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वीरवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर का दौरा करेंगे। यह स्कूल केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित किया जा रहा है लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से भी स्कूल को ग्रांट जारी की जाती है। स्थानीय विधायक कैप्टन रंजीत सिंह के साथ स्कूल में जाएंगे। इस स्कूल ने देश और प्रदेश को 400 से अधिक अधिकारी दिए हैं। स्कूल प्रबंधन ने न्योता दिया है। बच्चों की भलाई के लिए हरसंभव मदद और फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed