फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu met Mallikarjun Kharge and said mosque dispute a conspiracy of the BJP

Himachal CM Sukhu: हिमाचल के मुख्यमंत्री मल्लिकार्जुन खरगे से मिले, मस्जिद विवाद को बताया भाजपा का षड्यंत्र

Fri, 04 Oct 2024 07:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Oct 2024 07:28 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खरगे से मुलाकात कर मस्जिद विवाद को लेकर स्थिति स्पष्ट की। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu met Mallikarjun Kharge and said mosque dispute a conspiracy of the BJP
मुख्यमंत्री सुक्खू कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर मस्जिद विवाद को लेकर स्थिति स्पष्ट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नेताओं ने षड्यंत्र के तहत सौहार्दपूर्ण माहौल खराब करने का प्रयास किया। इस दौरान राज्य सरकार और संगठन की गतिविधियों से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया गया। शनिवार को मुख्यमंत्री का केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करना प्रस्तावित है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं ने इस मामले को राजनीतिक रंग दिया है। राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए प्रदेश में अफवाहें फैलाकर माहौल को खराब करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामलों को जिस तरह से पेश किया गया, वैसा कुछ भी नहीं हुआ। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्ट्रीट वेंडर्स नीति को लेकर भी जानकारी दी। बताया कि प्रदेश में तहबाजारियों को सुव्यवस्थित करने के लिए कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन


कमेटी की सिफारिशों को लेकर कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। केंद्र सरकार से आर्थिक मदद नहीं मिलने का मामला भी मुख्यमंत्री ने उठाया। हरियाणा में चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने खरगे को वहां के राजनीतिक माहौल से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों में उत्साह है। दावा किया हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य संगठन की गतिविधियों को लेकर भी खरगे के साथ चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed