{"_id":"6772366bc57fe2ef5101055f","slug":"himachal-clash-between-tourists-and-horse-operators-in-kufri-shimla-two-injured-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: शिमला के कुफरी में पर्यटकों और घोड़ा संचालकों में झड़प, दो घायल; पंजाब से शिमला घूमने आए थे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: शिमला के कुफरी में पर्यटकों और घोड़ा संचालकों में झड़प, दो घायल; पंजाब से शिमला घूमने आए थे सैलानी
Mon, 30 Dec 2024 11:28 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:28 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यटकों और स्थानीय घोड़ा संचालकों में मारपीट हो गई। वहीं, पर्यटकों पर तेजधार वस्तु से हमला करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामले में छह लोगों के नामजद किए हैं। यह घटना रविवार को ढली थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी से सटे पर्यटन स्थल कुफरी में पर्यटकों और स्थानीय घोड़ा संचालकों में मारपीट हो गई। इस घटना में चंद्रशेखर और जगदीश के सिर व पांव में गंभीर चोटें आई हैं। इनका आईजीएमसी अस्पताल से उपचार चल रहा है। घायल दोनों युवक मजदूरी करते हैं। बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर तेजधार वस्तु से हमला करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामले में छह लोगों के नामजद किए हैं। यह घटना रविवार को ढली थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पंजाब के एक ही परिवार के चार लोग घूमने के लिए शिमला आए थे। रविवार देर शाम कुफरी में पुलिस चौकी के समीप यह घटना हुई। यहां से हाटू पीक के लिए घोड़े का संचालन होता है। बताया जा रहा है कि पंजाब के पर्यटक भी घोड़े पर वादियों का दीदार कर रहे थे। बाद में पैसे को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। स्थानीय लोगों के बीच बचाव से पहले ही दो लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। दो पर्यटकों सहित चार लोगों का मेडिकल भी करवाया है। मामले की तफ्तीश जारी है।