फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Chamba Allegation of molestation by showing obscene material to a student in a government school

Himachal News: सरकारी स्कूल में छात्रा को अश्लील सामग्री दिखा छेड़छाड़ करने का आरोप, मां ने किया हंगामा

Thu, 16 Oct 2025 06:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 16 Oct 2025 06:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक शिक्षक पर छात्रा को मोबाइल पर अश्लील सामग्री दिखाकर छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने मौके पर माफीनामा लिख दिया, लेकिन मामला तब गंभीर हुआ, जब इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैल गई।

विज्ञापन
Himachal Chamba Allegation of molestation by showing obscene material to a student in a government school
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चंबा जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर छात्रा को मोबाइल पर अश्लील सामग्री दिखाकर छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। वीरवार को विभागीय टीम स्कूल पहुंची और छात्रा, शिक्षक व अभिभावकों के बयान दर्ज किए। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय को भेज दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना 14 अक्तूबर की है। छात्रा ने यह बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां ने स्कूल में हंगामा कर दिया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने मौके पर माफीनामा लिख दिया, लेकिन मामला तब गंभीर हुआ, जब इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैल गई। अब विभागीय स्तर पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह ने कहा कि टीम की रिपोर्ट मिल गई है। तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

नाबालिग लड़की से बदतमीजी का आरोप, मामला दर्ज
थाना भोरंज के तहत तरक्वाड़ी में नाबालिग लड़की से बदतमीजी और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। लड़की ने तीन नाबालिगों पर आरोप लगाया है। टौणी देवी की शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह अपने घर जा रही थी, तो तीन लोगों ने उसे घर जाने के लिए जबरदस्ती कार में बैठाया और उसके साथ गाली-गलौज किया। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed