Himachal BJP: हिमाचल में भाजपा के मंडल 74 से बढ़कर 171 हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की आधिकारिक घोषणा
केंद्र नेतृत्व की स्वीकृति के उपरांत भाजपा हिमाचल प्रदेश के 171 संगठनात्मक मंडल बन गए हैं, पहले इन मंडलों की संख्या 74 थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला चंबा में पूर्व में 6 मंडल थे और अब कुल 16 मंडल होंगे, जिनके नाम मां बैरा, भंजराडू, कोटी, पांगी, त्रिलोचन महादेव, होली, भरमौर, खजियार, करीयां, साहू, सलूणी, भलेई, बनीखेत, मेल, चुवाडी और सिहुंता होंगे। इसी प्रकार जिला नूरपुर में पूर्व में 4 मंडल थे। अब कुल 12 मंडल होंगे, जिनके नाम सदवां, भडवार, जसूर, गंगथ, इंदौरा, डमटाल, राजा का तालाब, फतेहपुर, रे, ज्वाली, कोटला और नगरोटा सूरियां होंगे। जिला देहरा में पहले 3 मंडल थे और अब कुल 6 मंडल होंगे, जिसका नाम हरिपुर, ढलियारा, जसवां, प्रागपुर, ज्वालामुखी और खुंडियां होगा। जिला पामलपुर में पहले 4 मंडल थे, जो अब 10 होंगे, जिसका नाम पंचरुखी, जयसिंहपुर, आलमपुर, सुलह, थुरल, भवारना, पालमपुर ग्रामीण, पालमपुर शहरी, बैजनाथ अप्पर और बैजनाथ लोअर होगा। जिला कांगड़ा में पहले 4 मंडल थे, अब 9 मंडल होंगे, जिनके नाम नगरोटा वगवां, बड़ोह, ब्रजेश्वरी, जयंती, धारकंडी मंडल, शाहपुर मंडल, लदवाडा, धर्मशाला शहरी और धर्मशाला ग्रामीण होंगे। जिला लाहौल स्पीति में 3 मंडलों को ही रखा गया जिनका नाम केलांग, उदयपुर और स्पिति ही रखा गया है। जिला कुल्लू में पहले 4 थे, अब 12 मंडल होंगे, जिनके नाम मनाली, नग्गर, कुल्लू सदर, पार्वती, भुंतर, बजौरा, सैंज, मंगलोर, बंजार, आनी, दलाश और निरमंड होंगे। सुंदरनगर में पहले 5 मंडल थे और अब 13 मंडल होंगे, जिनके नाम बगशाड़, सराहन, करसोग, निहरी, डैहर, शहरी, नाचन, महादेव, नौंण, धर्मपुर, टीहरा, बल्डवाड़ा और सरकाघाट होगा।
मंडी जिले में पहले 5 थे अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम थुनाग, बाली चौकी, जंजैहली, पद्धर, दरंग, सनौर, लड़भड़ोल, जोगेंद्र नगर, चौंतडा, कोटली, मंडी, बल्ह और नेर चौक होगा। जिला हमीरपुर में पहले 5 मंडल थे अब 10 मंडल होंगे जिसका नाम समीरपुर, भोरंज खास, सुजानपुर टीहरा, बमसन (टोनी देवी), हमीरपुर शहरी, हमीरपुर ग्रामीण, धतवाल (बिझड़ी), बड़सर, नादौन और गलोड़ होगा। जिला ऊना में पहले 5 मंडल थे अब 10 मंडल होंगे जिनका नाम चिंतपूर्णी अप्पर, चिंतपूर्णी लोअर, दौलतपुर, गगरेट, हरोली खास, हरोली बीत, ऊना, बसदेहडा, कुटलैहड और डेरा बाबा रुद्रानन्द होगा। जिला बिलासपुर में पहले 5 मंडल थे, अब 8 मंडल होंगे, जिनके नाम झंडूता, शाहतलाई, घुमारवीं, भराडी, बिलासपुर सदर, बिलासपुर, श्री नैना देवीजी अप्पर और श्री नैना देवीजी लोअर होंगे। जिला सोलन में पहले 5 मंडल थे अब 13 मंडल होंगे, जिनके नाम अर्की, दाडला, जयनगर, नालागढ़ शहर, नालागढ़, पंजैहरा, राम शहर, पट्टा, दून, कंडाघाट, सोलन ग्रामीण, सोलन शहरी, धर्मपुर और कसौली होंगे।
जिला सिरमौर में पहले 5 ये अब 12 होंगे, जिनके नाम राजगढ़, सराहां, धारटी नाहन, माता त्रिलोकपुर नाहन, माता कटासन नाहन, नौहराधार, संगड़ाह, ददाहू, पांवटा-साहिब, गिरिपार आंजभोज, शिलाई और नेडापार होगा। जिला महासू के पहले 5 मंडल थे अब 13 मंडल होंगे जिनका नाम बलसन, चौपाल, नेरवा, कुपवी, कुमारसैन, मत्याना, ठियोग, कोटखाई नावर, जुब्बल, रामपुर, ननखड़ी, सराहन, रोहडू मंडल और छोहारा होंगे। जिला शिमला में पहले 3 मंडल थे, अब 6 मंडल होंगे, जिनके नाम कसुम्पटी शहरी मंडल, कसुम्पटी ग्रामीण मंडल, शिमला, संजौली, शिमला ग्रामीण और शिमला ग्रामीण सुन्नी होंगे। जिला किन्नौर में पहले 3 मंडल थे, अब 5 होंगे, जिनके नाम पूह, मुरंग, कल्पा, सांगला और निचार होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मंडलों की इस रचना से संगठन को बड़ा बल प्राप्त होगा।