फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP delegation met Amit Shah and Nitin Gadkari know what was discussed

Himachal News: अमित शाह और गडकरी से मिला हिमाचल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, जानें क्या हुई चर्चा

Thu, 24 Jul 2025 03:21 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 24 Jul 2025 03:21 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार के मंत्रीगणों से मिला। नड्डा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला और विस्तृत वार्ता हिमाचल की त्रासदी के संबंध में की।

विज्ञापन
Himachal BJP delegation met Amit Shah and Nitin Gadkari know what was discussed
केंद्रीय मंत्रियों से मिला हिमाचल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गत दिनों आई प्राकृतिक आपदा के विषय को लेकर हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार के मंत्रीगणों से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज, सांसद कंगना रनौत, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, विधायक विनोद कुमार, हंसराज एवं दीपराज शामिल थे।

विज्ञापन


डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि सर्वप्रथम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, जोकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं को मिलकर आपदा की स्थिति के बारे में अवगत करवाया गया। ज्ञात रहे कि 9 जुलाई को जगत प्रकाश नड्डा स्वयं मंडी जिला आए थे और सारी त्रासदी को अपनी आंखों से देखा। नड्डा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिला और विस्तार से प्रदेश में आई आपदा के संबंध में वार्ता की। नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव व पुनर्निर्माण हेतु हर प्रकार की सहायता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नड्डा के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला और विस्तृत वार्ता हिमाचल की त्रासदी के संबंध में की। गृह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने पूर्व में भी हिमाचल प्रदेश को भरपूर आर्थिक मदद की है और भविष्य में भी राहत कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी और आशवस्त किया कि वे स्वयं हिमाचल आकर त्रासदी का जायजा भी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed