{"_id":"68779c970758bfca3604b9dd","slug":"himachal-bilaspur-a-moving-car-caught-fire-driver-narrowly-escaped-tungri-village-of-jhanduta-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, झंडूता के तुंगड़ी गांव में हुई घटना; ये बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, झंडूता के तुंगड़ी गांव में हुई घटना; ये बताई जा रही वजह
Wed, 16 Jul 2025 06:05 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (बिलासपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:05 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में के जिला बिलासपुर में एक चलती हुई कार में आग लग गई। हादसे में चालक बाल-बाल बचा है।
विज्ञापन
जली हुई कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झंडूता के तुंगड़ी गांव में चलती कार में आग लग गई। चालक ने समय रहते बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। कार पूरी तरह से चल जल चुकी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। हादसा मंगलवार रात को हुआ। उपमंडल झंडूता के बैरी मियां गांव निवासी रविकांत चंदेल अपने भाई की स्विफ्ट कार को चलाते हुए ननिहाल जा रहे थे। जब तुंगड़ी गांव के पास पहुंचे तो कार से अचानक आग की लपटें उठती हुई दिखी।
विज्ञापन
उन्होंने फटाफट कार को रोका और बाहर निकल गए। देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाने के प्रयास जारी किए। फायर बिग्रेड को भी सूचित किया। कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार का ढांचा ही बाकी बचा था। कार मालिक को करीब साढ़े सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। झंडूता थाना पुलिस ने कार चालक के बयान दर्ज किए हैं। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन