फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Bijli Mahadev Ropeway case reaches NGT notice to government asked to file reply

Himachal News: एनजीटी में पहुंचा बिजली महादेव रोपवे मामला, सरकार को नोटिस

Thu, 25 Sep 2025 08:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Sep 2025 08:19 PM IST
सार

Bijli Mahadev Ropeway case : बिजली महादेव रोपवे मामला एनजीटी में पहुंच गया है। याचिकाकर्ता के मुताबिक प्रोजेक्ट के लिए अभी तक देवदार के 77 पेड़ काटे जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Bijli Mahadev Ropeway case reaches NGT notice to government asked to file reply
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिजली महादेव के लिए 283 करोड़ रुपये से बनने वाले रोपवे प्रोजेक्ट का मामला राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में पहुंच गया है। एनजीटी ने हिमाचल सरकार, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड, केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड, वन विभाग, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उपायुक्त कुल्लू को भी नोटिस जारी किया है। सभी को 25 नवंबर को होने वाली सुनवाई से पहले जवाब दाखिल करने को कहा गया है। एनजीटी ने स्थानीय निवासी नचिकेता शर्मा की ओर से दायर याचिका पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के मुताबिक प्रोजेक्ट के लिए अभी तक देवदार के 77 पेड़ काटे जा चुके हैं। उन्होंने एनजीटी को हाल ही में मानसून में परियोजना स्थल पर हुए भूस्खलन के बारे में भी बताया है और परियोजना को जल्द रोकने की मांग की है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि परियोजना को आवश्यक अध्ययन किए बिना ही मंजूरी दी गई है। बता दें कि लगभग 2.4 किलोमीटर लंबे रोपवे का स्थानीय लोग तीन साल से विरोध कर इसे रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसके निर्माण से न केवल पर्यावरण को नुकसान होगा, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी। रोपवे जिला मुख्यालय के साथ पिरडी से बिजली महादेव मंदिर को जोड़ेगा। परियोजना का शिलान्यास मार्च 2024 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल माध्यम से किया था। निर्माण की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड को सौंपी गई है। रोपवे से सैलानी पिरडी से बिजली महादेव तक सात मिनट में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed