फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Monsoon Session Opposition did not ask questions to Minister Neg

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र : भाजपा ने सदन में भी किया मंत्री जगत सिंह नेगी का बहिष्कार, नहीं पूछे सवाल

Tue, 26 Aug 2025 05:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 26 Aug 2025 05:22 PM IST
सार

Himachal Assembly Monsoon Session : मंगलवार को विपक्षी सदस्यों ने सदन में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से संबंधित सवाल नहीं पूछे। इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने आपत्ति जताते हुए कांग्रेस विधायकों को अनुपूरक सवाल पूछने का मौका देने की मांग उठाई। 

विज्ञापन
Himachal Assembly Monsoon Session Opposition did not ask questions to Minister Neg
हिमाचल प्रदेश विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा विधायक दल की बैठक में हुए फैसले के अनुसार मंगलवार को विपक्षी सदस्यों ने सदन में राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का बहिष्कार किया। भाजपा विधायकों ने सदन में मौजूद रहने के बावजूद मंत्री जगत सिंह नेगी से संबंधित सवाल नहीं पूछे। प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के नाम पुकारने पर भी विधायक बिक्रम सिंह, राकेश जम्वाल और दीपराज सवाल पूछने के लिए खड़े नहीं हुए। इस पर मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताते हुए कांग्रेस विधायकों को अनुपूरक सवाल पूछने का मौका देने की मांग उठाई। मंत्री के बहिष्कार से मंगलवार को सदन में माहौल गरमाया रहा। पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच खूब नोकझोंक हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने मामला शांत कराते हुए मंत्री नेगी से संबंधित सवालों के जवाबों को लिखित मानने की व्यवस्था दी।

विज्ञापन

प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक बिक्रम सिंह और राकेश जम्वाल का राजस्व से संबंधित सवाल लगा था। अध्यक्ष ने जब विधायक का नाम सवाल पूछने के लिए पुकारा तो बिक्रम सिंह ने सवाल पूछने से इन्कार कर दिया। इसके बाद विधायक दीपराज ने भी सवाल नहीं पूछा। सीएम ने कहा कि विधायक सदन में मौजूद हैं, संबंधित विभाग के मंत्री भी सदन में हैं। ऐसे में सवाल नहीं पूछना गलत है। उन्होंने अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक इन सवालों से जुड़े अनुपूरक सवाल करना चाहते हैं। उन्हें मंजूरी दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सवालों के जवाब तैयार करने में कई दिन लग जाते हैं। सदन में ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं आई। उन्होंने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि आप अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए व्यवस्था दो। इस पर विपक्षी सदस्यों ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जब सवाल पूछा ही नहीं गया है तो उसका अनुपूरक सवाल कैसे हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विस अध्यक्ष ने कहा कि प्रश्न लगाने के नियम होते हैं। जब सवाल चर्चा में ही नहीं आएगा तो अनुपूरक सवाल नहीं हो सकता। अगर भाजपा विधायक सवाल नहीं पूछना चाहते हैं तो हम इन्हें डिलीट कर देते हैं। सवाल पूछे जाने पर ही यह रिकॉर्ड में आते हैं। सवाल डिलीट करने की व्यवस्था का भी भाजपा के सदस्यों ने विरोध किया। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि इन सवालों को डिलीट करने की जगह अतारांकित श्रेणी में डाल देते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि या तो भाजपा के विधायक सदन से बाहर जाएं, नहीं जाना है तो सवाल पूछें। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री की भावनाओं से सहमत हूं। सवालों को डिलीट या अतारांतिक श्रेणी में नहीं डालना है तो इन्हें लिखित जवाब माना जाए।

विज्ञापन

नेता विपक्ष से हुई नोकझोंक के बाद भाजपा ने लिया नेगी के बहिष्कार का फैसला
बीते सप्ताह सदन में राजस्व मंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद भाजपा विधायक दल ने बैठक कर सदन के अंदर और बाहर मंत्री का बहिष्कार करने का फैसला लिया। भाजपा ने फैसला लिया कि मंत्री नेगी से संबंधित कोई भी सवाल नहीं पूछा जाएगा और न ही उनकी किसी चर्चा या जवाब में शामिल हुआ जाएगा। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा ने मंत्री नेगी से संबंधित सवाल नहीं पूछे। हालांकि सोमवार को सदन में नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की गैर मौजूदगी में भाजपा विधायक हंसराज ने जाति व उप जाति की दुरुस्ती से संबंधित सवाल मंत्री नेगी से पूछा था। मंगलवार को नेता विपक्ष के मौजूद रहने पर भाजपा ने मंत्री का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed