फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Monsoon Session 125 proposals in tourism sector investment of Rs 1438 crore proposed

Himachal Assembly Monsoon Session: पर्यटन क्षेत्र में 125 प्रस्ताव, 1438 करोड़ निवेश प्रस्तावित

Mon, 02 Sep 2024 10:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:04 PM IST
सार

धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जानकारी दी कि एक जनवरी 2023 से 31 जुलाई 2024 तक पर्यटन विभाग को निवेश के लिए 125 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1438 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
Himachal Assembly Monsoon Session 125 proposals in tourism sector investment of Rs 1438 crore proposed
हिमाचल विधानसभा शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक जनवरी 2023 से 31 जुलाई 2024 तक पर्यटन विभाग को निवेश के लिए 125 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1438 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इस अवधि के दौरान उद्योग विभाग को 421 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। हाउसिंग क्षेत्र में आरपी गर्ग, वृंदावन आयुर्वेदा चिकित्सालय सोलन से मशोबरा में आवासीय कॉलोनी के विकास का प्रस्ताव सरकार को प्राप्त हुआ है। सरकार की ओर से पालमपुर और शाहपुर विस क्षेत्र के तहत टूरिज्म विलेज स्थापित करने के लिए नरगोटा और पालमपुर में पर्यटन विभाग के नाम भूमि हस्तांतरित की गई है। पालमपुर में कृषि विश्वविद्यालय की भूमि पर्यटन विभाग के नाम की जा चुकी है। धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


आढ़तियों ने नहीं चुकाए 600 बागवानों के 25.80 करोड़ 
हिमाचल प्रदेश में 600 किसान-बागवानों के 25.80 करोड़ से अधिक रुपये आढ़तियों के पास लंबित है। 2019 में आढ़तियों और बिचौलियों पर कार्रवाई के लिए एसआईटी गठित की गई है। चौपाल से विधायक बलवीर वर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


केंद्र से प्रदेश को रेलवे मद में मिले 3,436.99 करोड़
बीते दो वर्षों में 31 जुलाई 2024 तक केंद्र सरकार ने रेलवे मद के तहत प्रदेश सरकार को 3,436.99 करोड़ की राशि आवंटित की है। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन के लिए हिस्सेदारी 2,233.50 करोड़ बनती है, जिसमें से 847.53 करोड़ रेलवे मंत्रालय को दिए गए हैं। बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जम्वाल के प्रश्न के उत्तर में उपमुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed