फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Anti-drug oath will be taken in daily prayer meetings in schools compulsory in college programs too

Himachal : स्कूलों में रोजाना प्रार्थना सभा में होगी नशा विरोधी शपथ, कॉलेजों के कार्यक्रमों में भी अनिवार्य

Wed, 06 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 06 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों में अब हर रोज सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रों को नशा-विरोधी शपथ दिलाना अनिवार्य कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Anti-drug oath will be taken in daily prayer meetings in schools compulsory in college programs too
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को नशे से दूर रखने और राज्य को नशा-मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। प्रदेश के सभी स्कूलों में अब हर रोज सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रों को नशा-विरोधी शपथ दिलाना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही, प्रदेश के सभी कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रमों में भी यह शपथ अनिवार्य रूप से दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

इस संबंध में राज्य के शिक्षा सचिव ने सभी स्कूल प्रमुखों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशात्मक पत्र जारी कर दिया है। कॉलेजों को 26 जून, जो कि अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के रूप में मनाया जाता है के अवसर पर विशेष रूप से शपथ को दोहराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि यह शपथ केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना का संदेश है। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच जागरुकता, जिम्मेदारी और नकारात्मक आदतों के प्रति प्रतिरोध की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से जब युवा नशे के खिलाफ खड़े होंगे, तो समाज में सकारात्मक बदलाव अवश्य आएगा।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने स्कूल और कॉलेज प्रशासन को आदेश के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रदेश में एक स्वस्थ, नशामुक्त और सशक्त युवा पीढ़ी का निर्माण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed