फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal After an argument wife jumped into the Sutlej River husband who went to rescue her also drowned

हिमाचल: कहासुनी के बाद पत्नी सतलुज नदी में कूदी, बचाने गया पति भी डूबा; यहां की घटना; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 27 Nov 2025 08:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Nov 2025 08:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पति और पत्नी के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद सुबह उठकर पत्नी सतलुज नदी में कूद गई। उसे बचाने के लिए नदी में कूदा पति भी डूब गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal After an argument wife jumped into the Sutlej River husband who went to rescue her also drowned
सतलुज में डूबने वाले पति और पत्नी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कुल्लू और मंडी की सीमा पर स्थित बेहना–माहोली पुल के पास पति-पत्नी सतलुज नदी में कूद गए। पति और पत्नी के बीच घटना से एक रात पहले आपस में कहासुनी हुई थी। सुबह उठकर पत्नी सतलुज नदी में कूद गई। उसे बचाने के लिए नदी में कूदा पति भी डूब गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें खोज अभियान चलाया है, लेकिन दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन

दंपती की पहचान दुनी चंद (34) पुत्र बलदेव सिंह निवासी बतना-भाल्ले, तहसील करसोग जिला मंडी और सोनिया (27) के रूप में हुई है। दोनों आनी बाजार में किराये के मकान में रह रहे थे। दूनी चंद एक सैलून में कार्यरत था। मंगलवार रात को दूनी चंद अपने रिश्तेदार धनी राम और मोहन लाल के साथ क्वार्टर में बैठकर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान दूनी चंद और उसकी पत्नी सोनिया के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने मामले को शांत कराया और सभी रात को अपने कमरों में सो गए। बुधवार सुबह जब दूनी चंद जागा तो उसकी पत्नी सोनिया घर पर नहीं मिली। उसने तुरंत अपने चाचा के बेटे को इसकी सूचना दी और कार लेकर उसकी तलाश में बेहना की ओर निकल पड़ा। तलाश के दौरान सोनिया बेहना–माहोली पुल के समीप सतलुज नदी की ओर भागती दिखीं। उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नदी में कूद गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में दूनी चंद भी नदी में कूद गया। पूरे घटनाक्रम का प्रत्यक्षदर्शी धनी राम रहा। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

मौके से सोनिया का दुपट्टा और दूनी चंद का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने बताया कि दंपती के नदी में डूबने का मामला सामने आया है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने खोच अभियान तेज कर दिया है। अभी तक दोनों का सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed