फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal ACR not submitted 108 lecturers foreign educational tour in danger 200 teachers to be sent abroad

Himachal: जमा नहीं हुई ACR, 108 प्रवक्ताओं के विदेश के शैक्षणिक भ्रमण पर संकट, विदेश भेजे जाने हैं 200 शिक्षक

Wed, 08 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 08 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

मंगलवार को शिक्षा निदेशालय ने उन प्रवक्ताओं के नामों की सूची जारी कर नौ जनवरी की दोपहर तक जानकारी मांगी है जिन्होंने अभी तक अपनी एसीआर उच्च शिक्षा निदेशालय के पास जमा नहीं करवाई है। 

विज्ञापन
Himachal ACR not submitted 108 lecturers foreign educational tour in danger 200 teachers to be sent abroad
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 108 प्रवक्ताओं के शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने के लिए संकट खड़ा हो गया है। इन शिक्षकों ने अभी तक अपनी एसीआर उच्च शिक्षा निदेशालय के पास जमा नहीं करवाई है। मंगलवार को शिक्षा निदेशालय ने इन प्रवक्ताओं के नामों की सूची जारी कर नौ जनवरी की दोपहर तक जानकारी मांगी है। तय समय तक एसीआर नहीं देने वाले शिक्षकों को विदेश नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन


मार्च के पहले सप्ताह में शैक्षणिक भ्रमण के लिए 200 शिक्षक विदेश भेजे जाने हैं। प्रिंसिपलों के माध्यम से प्रवक्ताओं से बीते तीन साल की एसीआर मांगी गई है। इन दिनों शिक्षा निदेशालय के अधिकारी विदेश जाने वाले शिक्षकों से संबंधित दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं। जिन शिक्षकों की एसीआर ठीक नहीं होगी, उन्हें विदेश नहीं भेजा जाएगा। विदेश भेजने से संबंधित औपचारिकताओं को आजकल पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में पाया गया कि 108 प्रवक्ताओं ने अभी तक अपनी एसीआर जमा नहीं करवाई है।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से मंगलवार को इस संदर्भ में सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर नौ जनवरी की दोपहर तक एसीआर भिजवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी पात्र शिक्षक की एसीआर समय से प्राप्त नहीं हुई तो ऐसे में उस शिक्षक को विदेश नहीं भेजा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed