फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal A massive fire broke out in a tent house in Fakloh Kangra burning goods worth around Rs 80 lakh

Himachal News: कांगड़ा के फकलोह में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, करीब 80 लाख रुपये का सामान जलकर राख

Sun, 09 Nov 2025 01:11 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Nov 2025 01:11 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के फकलोह क्षेत्र में टेंट हाउस में अचानक लगी आग से करीब 80 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal A massive fire broke out in a tent house in Fakloh Kangra burning goods worth around Rs 80 lakh
टेंट हाउस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमंडल ज्वालामुखी के फकलोह क्षेत्र में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक लगी आग ने एक परिवार की वर्षों की मेहनत को राख में बदल दिया। वार्ड नंबर-1 ज्वालामुखी की समिता चौधरी द्वारा संचालित मिठ्ठू टेंट हाउस में अचानक लगी आग से करीब 80 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन




आग इतनी भीषण थी कि मौके पर रखा सारा सामान चुनी, टेंट, कुर्सियां, टेबल, काउंटर, मैट, बर्तन और क्रोकरी सहित लगभग 200 बिस्तर पूरी तरह से जल गए। समिता चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे किसी अजनबी के फोन से उन्हें आग लगने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचीं तो सब कुछ जलकर राख हो चुका था। समिता ने शंका जताई कि यह कोई शरारती तत्वों की हरकत हो सकती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले कोरोना काल से पहले जब उनका टेंट हाउस दरंग में था, तब भी किसी ने आग लगाने की कोशिश की थी, लेकिन तब समय रहते आग बुझा ली गई थी।

विज्ञापन

जानकारी मिलते ही ज्वालामुखी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पानी के कम प्रेशर के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में देहरा से बुलाई गई फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना की सूचना मिलते ही ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और सहायता देने के निर्देश दिए।



फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। समिता चौधरी अपने पति के निधन के बाद पिछले पांच वर्षों से खुद ही टेंट हाउस का संचालन कर रही थीं। उनके परिवार में 13 वर्षीय बेटा गीतांश और 10 वर्षीय बेटी रूहानी हैं। अचानक हुए इस भीषण नुकसान से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। दोनों बच्चे अपनी मां का दुख देखकर फफक-फफक कर रो पड़े। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस संकट की घड़ी में समिता चौधरी को तुरंत आर्थिक सहायता और पुनर्वास मुहैया कराया जाए ताकि वे दोबारा अपने जीवन को संभाल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed