फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal A bus carrying tourists going to Manali caught fire in Sundernagar all 19 tourists from Agra are safe

Himachal : सुंदरनगर में मनाली जा रहे पर्यटकों की बस में लगी आग, अफरातफरी के बीच आगरा के सभी 19 पर्यटक सुरक्षित

Mon, 12 May 2025 07:48 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 12 May 2025 07:48 PM IST
सार

सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे पर्यटकों की यह बस सुंदरनगर के पुंघ के निकट पहुंची तो उसने आग पकड़ ली। हादसे में कोई पर्यटक घायल नहीं हुआ है लेकिन कुछ पर्यटकों का सामान आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Himachal A bus carrying tourists going to Manali caught fire in Sundernagar all 19 tourists from Agra are safe
सुंदरनगर के पुंघ में जलती पर्यटक बस। - फोटो : स्रोत- जागरूक पाठक

विस्तार

आगरा से मनाली जा रही पर्यटकों की लग्जरी बस में सुंदरनगर के निकट अचानक आग लग गई। इससे बस में बैठे पर्यटकों में हड़कंप मच गया। पर्यटक जान बचाने के लिए बस से बाहर निकलने लगे तो भगदड़ मच गई। किसी तरह पर्यटक बस से बाहर निकल आए। हादसे में कोई पर्यटक घायल नहीं हुआ है लेकिन कुछ पर्यटकों का सामान आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक कुल्लू मनाली जा रहे थे। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे पर्यटकों की यह बस सुंदरनगर के पुंघ के निकट पहुंची तो उसने आग पकड़ ली। चालक, परिचालक और पर्यटक कुछ समझ पाते, आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। चालक ने जैसे तैसे बस को फोरलेन के किनारे खड़ा किया। खिड़की से कूद कर चालक ने अपनी जान बचाई। पर्यटकों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


21 सीटर की लग्जरी बस में 19 पर्यटक मौजूद थे। पर्यटक को सुरक्षित निकल आए लेकिन कुछ अपना सामान नहीं निकाल पाए। यह सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलने पर सुंदरनगर बीएसएल कॉलोनी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। प्रभारी दिनेश सागर की अगुवाई में दमकल जवानों ने पानी की बौछार कर बस में लगी आग पर काबू पाया। इस बीच सुंदरनगर से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed