फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 500 robotic surgeons ready; CM Sukhu seeks Nadda's support for 320 additional PG seats.

हिमाचल: 500 रोबोटिक सर्जन तैयार, सीएम सुक्खू ने पीजी की 320 अतिरिक्त सीटों के लिए नड्डा से मांगा सहयोग

Wed, 07 Oct 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 05:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरू कर दी गई है और करीब 500 रोबोटिक सर्जन तैयार किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
Himachal: 500 robotic surgeons ready; CM Sukhu seeks Nadda's support for 320 additional PG seats.
एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा व सीएम सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जहां राष्ट्रपति का बिलासपुर आने पर आभार और स्वागत किया। वहीं हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक बनाने का रोडमैप उनके सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी शुरू कर दी गई है और करीब 500 रोबोटिक सर्जन तैयार किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से प्रदेश में 320 अतिरिक्त पीजी सीटें बढ़ाने के लिए सहयोग मांगा। कहा कि प्रदेश में कैंसर और सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद हिमाचल के लोगों को बेहतर और आधुनिक उपचार प्रदेश में ही उपलब्ध करवाना है। पहले प्रदेश में मेडिकल पीजी की केवल 270 सीटें थीं। अब 320 अतिरिक्त पीजी सीटें बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

पीजी सीटों में बड़े विस्तार की दिशा में काम हो रहा: सीएम
उन्होंने कहा कि केंद्र स्तर पर पीजी सीटों में बड़े विस्तार की दिशा में काम हो रहा है। ऐसे में हिमाचल के संदर्भ में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने नड्डा से आग्रह किया कि प्रदेश को इस पहल का लाभ दिलाने में सहयोग करें। सरकार का प्रयास है कि विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं केवल बड़े शहरों तक सीमित न रहें। दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलें। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोगों को प्रदेश से बाहर न जाना पड़े, यही सरकार का लक्ष्य है। सरकार ने पिछले डेढ़ वर्ष में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक जांच सुविधाओं का विस्तार किया गया: सुक्खू
एम्स दिल्ली की तर्ज पर 3 टेस्ला एमआरआई, पीईटी-सीटी स्कैन, हाई-एंड एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक जांच सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इससे बीमारी की समय पर पहचान और बेहतर उपचार में मदद मिलेगी। सरकार एम्स की तर्ज पर आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित करने का प्रयास कर रही है। हमीरपुर में उत्तर भारत का पहला एलाइड कॉलेज स्थापित किया जा रहा है, जिसमें 244 सीटों पर दाखिला प्रस्तावित है। इससे पहले उन्होंने मंत्री राजेश धर्माणी के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले एमबीबीएस और पीजी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

देवभूमि और वीरभूमि बताया हिमाचल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। प्रदेश के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। यहां की मंदिर परंपराएं, लोक संस्कृति और सदियों पुरानी विरासत प्रदेश को अलग पहचान देती हैं। हिमाचल में अतिथि को भगवान का रूप मानने की परंपरा है और इसी भावना से प्रदेश की जनता की ओर से राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। प्रदेश के वीरों को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

 

भाखड़ा के लिए बिलासपुर के लोगों के त्याग को किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर के लोगों ने राष्ट्र निर्माण और विकास की कीमत के रूप में विस्थापन का दर्द भी सहा है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विकास के विजन के अनुरूप बना भाखड़ा बांध विकास और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक है, लेकिन इसके निर्माण में बिलासपुर के लोगों के त्याग और योगदान की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed