फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 31 officers and employees transferred in Himachal Pradesh Police Department

Himachal: हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में 31 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

Thu, 03 Apr 2025 07:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Apr 2025 07:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने 31 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। किसे कहां मिली तैनाती जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal 31 officers and employees transferred in Himachal Pradesh Police Department
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने 31 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने एसडीआरएफ से सुभाष कुमार को पांचवीं आईआरबी, मान सिंह को छठी, पुष्पराज को सीआईडी, खिला देवी को जिला मंडी से एचपी एसडीआरएफ में तैनाती दी है। वहीं, इंस्पेक्टर अंकुश डोगरा को चंबा से ऊना, सुनील कुमार को ऊना से जिला चंबा, सब इंस्पेक्टर के तबादलों आदेशों के तहत एसडीआरएफ के खेदी राम को हमीरपुर, बच्चन सिंह को कांगड़ा, देविंद्र सिंह को कुल्लू, नसीम खान को हमीरपुर, प्रदीप कुमार को मंडी में तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


जिला कुल्लू में तैनात इंस्पेक्टर रितू, बिलासपुर से प्रशांत राज, कांगड़ा से मनोज कुमार और सोलन में तैनात मोती लाल को एसडीआरएफ भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर रूप लाल को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के बाद स्टेट विजिलेंस से जिला ऊना, सुखराम स्टेट विजिलेंस से तीसरी आईआरबी, अनिल कुमार बद्दी से लाहौल स्पीति, राजिंद्र ठाकुर थर्ड आईआरबी से मंडी, आनंद किशोर सीआईडी मंडी से थर्ड आईआरबी, विपिन कुमार को फस्ट आईआरबी से पुलिस जिला देहरा में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


वहीं जुन्गा में तैनात एएसआई सुनील कुमार, पुलिस जिला बद्दी से धर्म, थर्ड आईआरबी से कमल सिंह और फर्स्ट आईआरबी में तैनात अनिल कुमार को एसडीआरएफ भेजा गया है। एएसआई पवन कुमार को सिरमौर से स्टेट सीआईडी, राजीव कुमार को बद्दी से चंबा, अल्का को स्टेट विजिलेंस से जिला कुल्लू भेजा गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय ने 3 एचएएसआई की रिक्त पदों पर तैनाती की है। दिनेश कुमार को पांचवीं आईआरबी से पुलिस मुख्यालय, बलदेव राम को एसडीआरएफ और मेघ सिंह को तीसरी आईआरबी से आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed