फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 21-year-old youth dies due to drug overdose Afzal Khan was a resident of Khushinagar district of UP

Himachal News: नशे की ओवरडोज से 21 साल के युवक की मौत, उत्तर प्रदेश के खुशीनगर जिले का रहने वाला था अफजल खान

Sun, 08 Jun 2025 06:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 08 Jun 2025 06:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में यूपी निवासी एक 21 साल के युवक की मौत हो गई। वजह नशे की ओवरडोज। मृतक के पिता नूरद्दीन अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह घर वालों से चोरी छिपे नशा करता था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal 21-year-old youth dies due to drug overdose Afzal Khan was a resident of Khushinagar district of UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंजाहल में एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। युवक निजी कंपनी में कामगार था और माता-पिता के साथ कुंजाहल में एक मकान में किराये पर रहता था। पुलिस ने नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। अफजल खान यूपी के खुशीनगर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार अफजल खान नशे का आदी था। माता-पिता कंपनी में नौकरी करते थे और 21 साल का अफजल भी कंपनी में कार्यरत था।

विज्ञापन


मृतक के पिता नूरद्दीन अंसारी ने पुलिस को बताया कि वह घर वालों से चोरी छिपे नशा करता था। जिसके चलते उसे घर से बाहर नहीं जाने देते थे। शनिवार को ईद होने से कंपनियों में अवकाश था। वह घर से ईद की नमाज अता करने गया और वापस आ गया। शाम को पांच बजे वह अपनी मां का मोबाइल लेकर कुंजाहल की ओर घूमने चला गया। इस दौरान बलियाना से उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा नशे की हालत में बेहोश पड़ा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उसके परिजन उसे घर लाए। घर में वह बातचीत कर रहा था और कुछ देर बाद सो गया। रात 9:00 बजे तक वह नींद में हाथ पांव हिला रहा था। देर रात 11:00 बजे उसकी सांसें कम चल रही थीं। परिजन तुरंत उसे बद्दी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि फिलहाल मामला नशे की ओवरडोज का लग रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed