फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 1600 teachers will retire simultaneously on March 31 2026

हिमाचल: 31 मार्च 2026 को एक साथ 1600 शिक्षक होंगे सेवानिवृत्त, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने मांगा विस्तृत ब्योरा

Fri, 12 Dec 2025 08:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 12 Dec 2025 08:47 PM IST
सार

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अगले साल 31 मार्च को एक साथ 1600 के करीब शिक्षक सेवानिवृत होने जा रहे हैं। वहीं, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाले पदों का विस्तृत ब्योरा देने को कहा गया।
 

विज्ञापन
Himachal 1600 teachers will retire simultaneously on March 31 2026
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत करीब 1600 शिक्षक 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। सरकार ने चालू शैक्षणिक सत्र से शिक्षकों को 31 मार्च को ही सेवानिवृत्त करने का फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाले पदों का विस्तृत ब्योरा देने को कहा गया।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि करीब 1600 शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने की सूचना प्राप्त हो चुकी है। सही आंकड़ा इसी माह के अंत तक जुटाया जाएगा। सेवानिवृत्त से रिक्त होने वाले पदों को भी जनवरी से भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि 5450 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया को शुरू किया है। इनमें प्रवक्ता (स्कूल न्यू) के 658 पद सीधी भर्ती और 400 पद पदोन्नति से भरे जा रहे हैं। प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा (स्कूल न्यू) के 112 पदों को सीधी भर्ती से भरे जा रहे हैं। टीजीटी के 1318, सीएंडवी श्रेणी में शास्त्री के 737, भाषा शिक्षकों के 31 पद सीधी भर्ती से भरे जा रहे हैं। जेबीटी के पदों पर भी भर्ती की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed