फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 14-year-old girl died due to snake bite incident in ropdi village of bilaspur district

Himachal News: सांप के काटने से 14 साल की लड़की की हुई मौत, बिलासपुर जिले के रोपड़ी गांव की घटना

Sun, 13 Jul 2025 03:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 03:26 PM IST
सार

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक 14 साल की लड़की की मौत सांप के काटने की वजह से हो गई है। रविवार को पलक नाम की इस लड़की का दाह संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Himachal 14-year-old girl died due to snake bite incident in ropdi village of bilaspur district
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उप तहसील भराड़ी की डंगार पंचायत के रोपड़ी गांव में सांप के काटने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। रोपड़ी गांव की पलक शनिवार रात को 11:00 बजे तक माता-पिता के साथ बैठकर स्कूल का काम करती रही। इसके बाद वह सोने के लिए अपनी दादी के पास चली गई। दादी और पलक साथ सोए हुए थे। रात करीब 2:00 बजे पलक का गला बंद होने लगा। उसे सांस लेने में दिक्कत आने लगी। उसने साथ सो रही दादी को बताया। घर के अन्य सदस्य भी उठ गए।

विज्ञापन


पलक की टांग में सांप के काटने का निशान पाया गया। परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने पलक को मृत घोषित कर दिया। सूचना भराड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पलक के पिता सोनी राम खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी एक और छोटी बेटी है। एकाएक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। पलक पढ़ाई में अव्वल रहती थी। उसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने का आह्वान किया है। रविवार को पलक का दाह संस्कार किया गया। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed