फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal 10 thousand meritorious students will get tablet smartphone iPad or Kindle apply here

Himachal: 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा टैबलेट, स्मार्टफोन आईपैड या किंडल, यहां करना पड़ेगा आवेदन

Thu, 09 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 09 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को 16-16 हजार रुपये की कीमत के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मिलेंगे। पसंदीदा गैजेट के तहत मेधावियों को टैबलेट, स्मार्टफोन, आईपैड, किंडल में से कोई एक मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal 10 thousand meritorious students will get tablet smartphone iPad or Kindle apply here
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले दस हजार मेधावी विद्यार्थियों को 16-16 हजार रुपये की कीमत के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मिलेंगे। पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को इसके लिए आवेदन करना होगा। चयनित कंपनियां खुद कुरियर से सामान घर छोड़कर जाएंगी। पसंदीदा गैजेट के तहत मेधावियों को टैबलेट, स्मार्टफोन, आईपैड, किंडल में से कोई एक मिलेगा। इसकी खरीद के लिए मेधावियों को कूपन दिए जाएंगे।

विज्ञापन


राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ने गैजेट देने के लिए प्रक्रिया पूरा कर ली है। योजना का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से समय मांगा गया है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 की मेरिट सूची में शामिल दसवीं और बारहवीं कक्षा तथा कॉलेजों के 10,540 मेधावियों को अपनी पसंद का कोई भी एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट देने का सरकार ने फैसला लिया है। राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन के माध्यम से गैजेट्स का प्रारूप तय किया गया है। कारपोरेशन ने कई कंपनियों को इसके लिए चयनित किया है। योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवेदन करने को एक पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर अपनी जानकारी अपलोड करने के बाद मेधावी अपनी पसंद के किसी एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को चुन सकेंगे।

विज्ञापन

वर्ष 2007 में तत्कालीन धूमल सरकार के समय में लैपटॉप देने के साथ इस योजना को शुरू किया गया था। 2012 में वीरभद्र सरकार ने इस योजना को जारी रखते हुए विद्यार्थियों की संख्या का दायरा बढ़ाया। 2017 में जयराम सरकार ने योजना जारी रखते हुए लैपटॉप दिए। बाद में योजना के तहत टैबलेट दिए गए। अब सुक्खू सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत सरकार मेधावियों के लिए स्वयं कोई भी खरीद नहीं करेगी। नई व्यवस्था के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स की एक बास्केट तैयार की गई है। मेधावी विद्यार्थियों को सरकार सम्मानित करते हुए एक कूपन देगी। इस कूपन के माध्यम से मेधावी अपनी पसंद की कंपनी का गैजेट ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed