फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   heavy snowfall in shimla

बर्फ की सफेद चादर में लिपटा शिमला

Sun, 22 Dec 2013 07:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Dec 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in shimla

रविवार की सुबह हिल्स क्वीन पूरी तरह से सफेद चादर ओढ़े हुई दिखाई दी। राजधानी ही नहीं बल्कि चंबा, किन्नौर, स्पीति, ऊपरी शिमला, कुल्लू - मनाली और सिरमौर जिले में बर्फबारी दिन भर रुक-रुक कर होती रही।

विज्ञापन


क्रिसमस से तीन दिन पहले हुई बर्फबारी से वाइट क्रिसमस की उम्मीद 22 सालों को बाद बंध गई है। इससे पहले 1991 में हिमाचल में 24 और 25 दिसंबर को भारी बर्फबारी रिकार्ड की गई थी।
विज्ञापन


तस्वीरों में देखिए:- और हसीन हुआ शिमला

रविवार को हुई बर्फबारी सबसे ज्यादा चंबा जिला में रिकार्ड हुई। चंबा के भरमौर में 35 सेमी, सलूणी में 19, मनाली में 18, शिमला और केलांग में 6 सेमी बर्फबारी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की माने तो आने वाले 24 घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, लेकिन अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहेगा। बर्फबारी का असर पहले दिन ही देखने को मिला।

राजधानी की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। ऊपरी शिमला के लिए बसों को कुफरी की बजाय वाया बसंतपुर भेजा गया। कुफरी, नारकंडा, खड़ा पत्थर, चंबा, सिरमौर , कुल्लू - मनाली में दर्जन भर से सड़कों बंद हो गई हैं।


लोक निर्माण विभाग की मशीनें और कामगार सड़क खोलने में जुटे हैं, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी से सड़कें खोलने में काफी दिक्कते हो रही है।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमपात हुआ है। अगले 24 घंटों में मौसम के सामान्य होने की उम्मीद है, महज ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed