फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Heavy rain in Himachal Educational institutions will remain closed in many districts on Wednesday as well

Himachal Rain : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, नौ की मौत; इन जिलों में बुधवार को भी बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

Tue, 02 Sep 2025 10:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 02 Sep 2025 10:58 PM IST
सार

Himachal Rain : हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। भारी बारिश-भूस्खलन से नौ और लोगों की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शिमला, बुधवार को भी कई जिलों में शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Heavy rain in Himachal Educational institutions will remain closed in many districts on Wednesday as well
बारिश और भूस्खलन से विभिन्न जगहों पर हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बीच मंगलवार को हिमाचल में भारी बारिश-भूस्खलन से 9 और लोगों की मौत हो गई। कसौली, कुल्लू, ओच्छघाट, चिड़गांव और सुंदरनगर में लोगों की जान गई है। तीन बच्चों व बुजुर्ग सहित छह लोग घायल हुए हैं। जबकि दो लापता हैं। अभी जगह-जगह 2,000 वाहन फंसे हैं। कुल्लू में बारिश से जनजीवन थम गया है। लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। बारिश-भूस्खलन से कुल्लू-मनाली, भरमौर-पठानकोट, आनी-कुल्लू और  रोहड़ू-पांवटा एनएच समेत प्रदेश में 1334 सड़कें बंद हो गई हैं। 2180 बिजली ट्रांसफार्मर व 777 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रहीं हैं।

विज्ञापन

मंडी के सुंदरनगर में भूस्खलन की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन की माैत हो गई। जबकि दो लापता हैं। कसौली की भागुड़ी पंचायत में मकान की छत गिरने से महिला की मौत हो गई। कुल्लू के ढालपुर में घर की सुरक्षा दीवार ढहने से लता देवी (55) की मलबे में दबने से जान चली गई है। राजगढ़- सोलन मार्ग पर प्रेम सिंह (नगाली, ओच्छघाट) सड़क से गुजर रहा था। भारी बारिश के चलते बिजली का तार सड़क पर टूटकर गिरा। इस बीच, वहां से गुजर रही पिकअप में तार फंसने से व्यक्ति भी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। उधर, रोहडू उपमंडल के चिड़गांव में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। बारिश व धुंध के बीच यह हादसा रविवार शाम के समय हुआ। मोबाइल नेटवर्क नहीं चलने के कारण घटना का पता मंगलवार सुबह चला। आनी बस स्टैंड में एक मकान गिर गया। मकान पहले से असुरक्षित घोषित था। भूस्खलन के बाद 8 भवनों को एहतियातन खाली करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भुंतर के साथ लगते पीपलागे में नाले के पानी से जरड़ तक अफरातफरी मची रही। नाले का मलबा फोरलेन में जमा हो गया। मंडी शहर के पड्डल वार्ड में गुरुद्वारे के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने से आधा दर्जन घर खतरे की जद में आ गए हैं। इन घरों को खाली कर दिया गया है। मंगलवार को खराब मौसम के चलते गगल में इंडिगो की दिल्ली से दो और एक फ्लाइट चंडीगढ़ से नहीं आई। स्पाइस जेट की दो फ्लाइटें दिल्ली से गगल आईं। ऊना जिले में सलोह-भदसाली पुल भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त होने से ऊना-होशियारपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

विज्ञापन

चार जिलों में बुधवार को भी स्कूल बंद
मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर के कुछ स्थानों पर बुधवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऊना और बिलासपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं। आठ सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा जिले में बुधवार को भी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, ऊना जिले के बंगाणा में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
 

खतरे के निशान से तीन फीट नीचे भाखड़ा बांध का जलस्तर
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते भाखड़ा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जलस्तर 1676.72 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 1680 फीट से महज तीन फीट नीचे है। प्रबंधन के अनुसार प्रतिदिन लगभग 1.7 लाख क्यूसेक पानी बांध में आ रहा है, जबकि केवल 56 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यदि बारिश जारी रही और जलस्तर बढ़ता रहा, तो अधिक मात्रा में पानी छोड़ना पड़ेगा, जिससे पंजाब में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पुलिस भर्ती : अब 28-29 को होगा दस्तावेजों का सत्यापन
खराब मौसम के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दस्तावेज सत्यापन की तिथियों में बदलाव किया गया है। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन अब 28-29 सितंबर को होगा। पहले 8 व 9 सितंबर को होना था। 28 को शिमला व सोलन, 29 को किन्नौर व सिरमौर के उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन पुलिस लाइन भराड़ी में किया जाएगा।

राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, अब 5 अक्तूबर को होगी
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 7 सितंबर को होने वाली राज्य वन सेवा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा खराब मौसम के चलते स्थगित कर दी है। अब प्रारंभिक परीक्षा 5 अक्तूबर को होगी। मंगलवार को आयोग की ओर से परीक्षा स्थगित करने का पत्र जारी किया गया है। 

क्षेत्र बारिश मिमी में
मनाली 89
धर्मशाला 76
चंबा 72
भुंतर 69
ऊना 67
नाहन 59
मंडी 49
सोलन 44
बिलासपुर 40
कांगड़ा  39
शिमला 35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed