फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Harikesh Meena bail extended till September 26 in Chief Engineer Vimal Negi death case

Vimal Negi Death Case : चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में हरिकेश मीणा की जमानत 26 सितंबर तक बढ़ी

Tue, 09 Sep 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 09 Sep 2025 03:00 AM IST
सार

HP High Court : चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में आरोपी हरिकेश मीणा की जमानत को 26 सितंबर तक बढ़ा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Harikesh Meena bail extended till September 26 in Chief Engineer Vimal Negi death case
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई की ओर से ताजा स्थिति रिपोर्ट दाखिल न करने पर आरोपी हरिकेश मीणा की जमानत को 26 सितंबर तक बढ़ा दिया है। सीबीआई की ओर से 11 अगस्त को अदालत में पेश की गई स्थिति रिपोर्ट के पैरा नंबर 10 (जिसमें आरोप लगाए गए थे कि विमल नेगी मौत मामले में एसपी संजीव गांधी ने पंकज शर्मा को बिलासपुर भेजा था, जबकि हकीकत में पूर्व डीजीपी के कहने पर पंकज शर्मा को गठित जांच टीम में शामिल किया गया था) में संशोधन करने की अनुमति मांगी थी, जिसे न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन


सीबीआई ने ताजा स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय की मांग की गई ,जिसे स्वीकार किया गया। अदालत ने सीबीआई को कहा है कि वह इस मामले में सभी पक्षों को स्टेटस रिपोर्ट की प्रतिलिपियां प्रदान करें। वहीं दूसरी ओर महाधिवक्ता अनूप रतन ने अदालत से अनुरोध किया कि इस मामले में सरकार को फिर से पार्टी बनाया जाए। महाधिवक्ता के अनुरोध पर अदालत ने प्रदेश सरकार को फिर से इस मामले में पक्षकार बनाया है। बता दें कि अदालत के आदेशों के बाद मामले की जांच को सीबीआई को सौंप दी गई थी। इसके बाद प्रदेश सरकार को इस मामले से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed