{"_id":"67d01f80d6e8385542062078","slug":"hamirpur-news-video-call-with-wife-at-night-body-found-near-ravine-in-the-morning-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रात को पत्नी से की वीडियो कॉल, सुबह खड्ड किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रात को पत्नी से की वीडियो कॉल, सुबह खड्ड किनारे मिला शव
Tue, 11 Mar 2025 05:03 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा (हमीरपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 11 Mar 2025 05:03 PM IST
सार
मंगलवार को शुक्करखड्ड पुल के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक अरुण के शव के पास पुलिस को एक देसी शराब की आधी बोतल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पुलिस चौकी भोटा के तहत मंगलवार को शुक्करखड्ड पुल के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अरुण कुमार पुत्र धनीराम आयु 45 वर्ष निवासी गांव तलासी डाकघर किरवीं के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक अरुण के शव के पास पुलिस को एक देसी शराब की आधी बोतल भी बरामद हुई है। परिवारजनों के अनुसार सोमवार देर राम अरुण कुमार की वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी से भी बातचीत हुई। वीडियो कॉल में उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह सलौणी बाजार में शराब पी रहा हूं और देर रात तक अपने घर वापस आ जाऊंगा, लेकिन सुबह तक घर न पहुंचने के बाद परिवार सदस्यों ने जब आस पड़ोस में जांच पड़ताल शुरू की तो पुलिस चौकी भोटा से उन्हें अरुण कुमार की मौत का पता चला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर दोपहर बाद परिजनों को सौंप दिया है। शव का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है- भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर।
विज्ञापन