फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth went to Haridwar from Dhaneta turned positive

धनेटा से हरिद्वार गया युवक निकला पॉजिटिव

Mon, 10 May 2021 07:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन के धनेटा क्षेत्र का एक युवक कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही हरिद्वार पहुंच गया। जबकि उसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद जब विभाग ने उससे संपर्क साधने का प्रयास किया तो उससे संपर्क न हो सका। विभाग ने उस युवक के परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वह घर पर नहीं है। उसने सैंपल के बाद न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही प्रशासन को सूचना दी और अपने वाहन से हरिद्वार पहुंच गया। 30 वर्षीय यह युवक कुछ दिन पहले हरिद्वार से घर आया था। उसका अस्पताल में कोरोना टेस्ट हुआ था, लेकिन उसकी रिपोर्ट आने से पहले ही वह वापस चला गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विभाग उसे आइसोलेट करने के लिए उचित दिशानिर्देश जारी करने वाला था कि वह घर पर नहीं पाया गया। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका सैंपल 7 मई को लिया था। 9 मई को वह युवक वापस हरिद्वार चला गया है। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। जब विभाग ने उनसे फोन पर संपर्क किया गया तो उसने बताया कि वह हरिद्वार में पहुंच गया है और वहां वह अपने क्वार्टर में रह रहा है। उसे वहां पर आइसोलेट रहने को कहा गया है। इस बारे में संबंधित पंचायत के प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed