{"_id":"671a4d7fd307f9d3cb0a74f2","slug":"youth-vandalized-outside-phc-palace-staff-saved-lives-by-locking-it-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-139267-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी महल के बाहर युवक ने की तोड़फोड़, स्टाफ ने ताले लगाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी महल के बाहर युवक ने की तोड़फोड़, स्टाफ ने ताले लगाकर बचाई जान
विज्ञापन
हुड़दंगी ने बाहर खड़े स्टाफ के वाहनों को भी पहुंचाया नुकसान, पुलिस ने मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एक हुड़दंगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महल में वीरवार को खूब हुड़दंग मचाया। वह नशे में इतना धुत था कि वह केंद्र के गेट को जोर-जोर से हिलाने लगा। डॉक्टरों, नर्स और अन्य कर्मचारियों ने ग्रिल के गेट को अंदर से ताला लगाकर जान बचाई। हुड़दंगी ने बाहर खड़े स्टाफ के वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुड़दंगी को खदेड़ा और तब जाकर केंद्र के डॉक्टर और अन्य स्टाफ घर गया। दोपहर बाद एक हुड़दंगी नशे में धुत होकर पीएचसी महल आ पहुंचा और बाहर गाली गलौज करने लगा और बाहर स्टाफ के वाहनों में तोड़फोड़ करने लगा। वह इतने तैश में था कि अस्पताल के स्टाफ ने लोहे के गेट में ताला लगा कर अपनी जान बचाई। लेकिन, व्यक्ति गेट को भी जोर जोर से खींचने लगा। तभी भोरंज पुलिस मौके पर पहुंची और उसे वहां से खदेड़ा। तब जाकर स्टाफ घर गया। वहीं, बीएमओ भोरंज डॉक्टर ललित कालिया ने कहा कि इस तरह के तत्व कभी भी डॉक्टर और अन्य स्टाफ पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस से इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। सिविल अस्पताल में भी रात के समय ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इस बारे में एसएचओ भोरंज निर्मल सिंह ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस छानबीन कर रही है।