फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth parliyamentarian competetion under scaaner

युवा संसद प्रतियोगिता में नियम दरकिनार

Wed, 06 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 06 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth parliyamentarian competetion under scaaner
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चायल में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें जमा एक और दो कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला

जिला शिक्षा विभाग हमीरपुर में युवा संसद के मायने बदल गए हैं। खंड स्तर पर रनर अप रही टीमों को बाहर का रास्ता दिखाने के बजाय नियमों को दरकिनार कर जिला स्तर में भाग लेने का मौका दिया गया।

विज्ञापन


युवा संसद प्रतियोगिता को लेकर जब सवाल उठे तो शिक्षा विभाग ने खंड स्तर की प्रतियोगिता को लेकर शिकायत मिलने का तर्क देकर सारे मामले से पल्लू झाड़ लिया।

 विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और राजनीतिक ज्ञान पैदा करने के लिए शिक्षा विभाग यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। जिला में मई में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन


नियमानुसार खंड स्तर पर प्रथम रहने वाली टीमों को पहले जिला स्तर और जिला स्तर पर प्रथम रहने वाली टीम को प्रदेश स्तर पर भाग लेने का मौका मिलता है। हमीरपुर में खंड स्तर पर द्वितीय स्थान पाने वाले स्कूलों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि खंड स्तर पर द्वितीय रहने वाले जिस स्कूल ने जिला स्तर पर भाग लिया, वह जिला स्तर पर दूसरे स्थान पर रहा। जिला स्तर पर सुजानपुर खंड की रावमापा पटलांदर पहले और बिझड़ी खंड का हाई स्कूल सठवीं दूसरे स्थान पर रहा।

यह स्कूल रहे थे छह शिक्षा खंडों में प्रथम और द्वितीय
हमीरपुर ब्लॉक में रावमापा बाल स्कूल हमीरपुर प्रथम, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर द्वितीय, सुजानपुर ब्लॉक में पटलांदर प्रथम एवं बजरोल द्वितीय, गलोड़ ब्लॉक में रावमापा गलोड़ प्रथम एवं अपर हडे़टा द्वितीय, भोरंज ब्लॉक में रावमापा भोरंज प्रथम एवं मैड़ द्वितीय, नादौन ब्लॉक में रावमापा बाल प्रथम एवं बड़ा द्वितीय जबकि बिझड़ी ब्लॉक में रावमापा महारल प्रथम एवं राउपा सठवीं दूसरे स्थान पर रहा।


खंड स्तर पर प्रथम रहे स्कूल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। खंड स्तर पर करवाई युवा संसद प्रतियोगिता में कई स्कूलों से शिकायतें मिली थीं कि प्रथम स्थान के योग्य होने के बावजूद उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया गया। इस विवाद से निपटने के लिए द्वितीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को जिला स्तर पर भाग लेने का मौका दिया गया।
- सोमदत्त सांख्यान, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed